Lucknow : लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, दर्जनों राउंड फायरिंग, एक ही परिवार के 3 की मौत, मौत का मंजर देख चौथे शख्स की हार्ट अटैक से गई जान

ADVERTISEMENT

Lucknow : लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, दर्जनों राउंड फायरिंग, एक ही परिवार के 3 की मौत, मौत का मंजर देख च...
Lucknow malihabad Triple murder : लखनऊ में ट्रिपल मर्डर. पति पत्नी और बेटे की मौत. चाचा की भी मौत.
social share
google news

UP Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में 3 लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. लखनऊ में हुई ट्रिपल मर्डर की घटना से दहशत का माहौल है. इस पूरी घटना के दौरान एक शख्स ने मौत का मंजर देखा तो उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. ये विवाद जमीन पैमाइश को लेकर हुआ था. इस एक पति पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई. मरने वालों में फरहीन, इनके पति फरीद, बेटा हमजा और चाचा मुनीर की मौत हुई है. इस घटना में फरीद की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. अभी ये जानकारी मिली है कि एक ही पक्ष के 3 लोगों की मौत हुई है. ये पूरी घटना लेखपाल की मौजूदगी में हुई थी. इस दौरान इतनी जबर्दस्त फायरिंग हुई की पूरा एरिया दहल गया. बताया जा रहा है कि ब्लैक थार में सवार होकर दबंग आए थे. इस ट्रिपल मर्डर से पूरा लखनऊ दहल गया. 

लखनऊ के बुजुर्ग हिस्ट्रीशीटर गब्बर सिंह ने गन से मचाया कोहराम

लखनऊ ट्रिपल मर्डर में गन के साथ दिख रहा ये सफेद दाढ़ी वाला बुजुर्ग असल में पुराने जमाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है. ये लखनऊ में कभी गब्बर सिंह के नाम से कुख्यात रहा. अब उसकी उम्र करीब 70 साल है. लेकिन देखिए इस उम्र में भी वो कैसे हाथ में गन लेकर फायरिंग कर रही है. वो धमकी दे रहा है. इसका असली मनाम लल्लन सिंह है. ये कभी 70 से 80 के दशक में घोड़े पर बैठकर हाथ में बंदूक लेकर सवारी करता था और पूरे इलाके में अपनी हनक दिखाता था. 20 साल गुजर जाने के बाद भी उसकी दहशत आज फिर देखने को मिली.  

हाथ में गन लिए गब्बर उर्फ लल्लन सिंह
वो पति पत्नी जिनकी मौत हुई 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜