UP News : छेड़छाड़ की पुलिस में की शिकायत तो मनचले ने लड़की का गला काट किया मर्डर

ADVERTISEMENT

UP News : छेड़छाड़ की पुलिस में की शिकायत तो मनचले ने लड़की का गला काट किया मर्डर
Kanpur murder news
social share
google news

कानपुर से रंजय सिंह की रिपोर्ट

UP Kanpur News : यूपी के कानपुर में छेड़खानी (Girl Molestation) का विरोध करने पर एक लड़की की सरेआम गला काट कर हत्या (Murder) कर दी गई. ये घटना कानपुर शहर के विधनु इलाके में रहने वाली लड़की के साथ हुई. मरने वाली लड़की की पहचान सीमा के रूप में हुई. आरोपी लड़का पड़ोस में ही रहने वाला रणजीत है. लड़की के परिजनों का आरोप है कि रणजीत पिछले 6 महीने से छेड़छाड़ करते हुए पीछा करता रहता था. इसे लेकर परिवार की तरफ से थाने और नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत की गई थी. लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया.

जिसके बाद 21 फरवरी की सुबह जब लड़की घर से बाहर निकली थी उसी समय पीछा करते हुए आरोपी लड़का रणजीत भी उसके पास पहुंच गया. इसके बाद उसने लड़की से खूब मारपीट भी की और फिर गला काटकर हत्या कर दी. लड़की की हत्या से गुस्साए परिजन धरना दे रहे हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस आश्वासन दे रही है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का दावा है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है.

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜