रूस की नई धमकी, तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु हथियारों का होगा इस्तेमाल, तब होगी ऐसी तबाही

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

क्या परमाणु युद्ध होगा तीसरा विश्वयुद्ध?

Third World War: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी ये जंग क्या तीसरे विश्व युद्ध की शक्ल अख़्तियार कर लेगी? इस वक़्त ये सवाल पूरी दुनिया में घूम रहा है। पूरी दुनिया के तमाम देशों की निगाहें इस जंग में आसमान से बरसते बारूद की तरफ लगी हुई है। अमेरिका और यूरोप के देश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक एक चाल पर बड़ी ही बारीक़ नज़र रखे हुए हैं।

बीते रविवार यानी 27 फरवरी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जैसे ही अपने परमाणु हथियारों के साथ अपनी सेना को अलर्ट मोड पर डाला, तमाम दुनिया सिहर उठी। और जहां जहां अभी तक युद्ध को रोकने की बातचीत चल रही थी वहां अब अचानक बातचीत का रुख ही बदल गया। और बहस में परमाणु हथियार शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

रूस की दुनिया को धमकी

Ukraine Russia War:अब सवालों की बेचैनी बहुत तेज़ी से बढ़ने लगी थी कि क्या कहीं ये जंग परमाणु हथियारों की जंग में तो तब्दील नहीं होने वाली? ये सवाल सिर्फ दुनिया के बड़े बड़े देशों के नेताओं की जुबान पर ही नहीं है बल्कि खुद रूस के मंत्रियों ने भी इस आशंका को और हवा दे दी है कि अगर ये युद्ध तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ा तो यक़ीनन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के ख़तरे से इनकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENT

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध (Third World War) होता है तो इसमें परमाणु हथियार भी शामिल होंगे और यह विनाशकारी होगा. रूस की सरकारी मीडिया Sputnik ने यह जानकारी दी.

ADVERTISEMENT

ये तो बस मिलिट्री ऑपरेशन है

Ukraine Russia War: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 2 मार्च को एक बात कहकर पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी कि अगर रूस के ये मिलिट्री ऑपरेशन पहले जंग में और फिर जंग से तीसरे विश्वयुद्ध में बदला तो दुनिया के लिए बेहद घातक हो सकता है क्योंकि उस तीसरे विश्वयुद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा और जिससे होने वाली तबाही की गवाह बनेगी ये दुनिया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटेरेंस फोर्स को पूरी तरह से अलर्ट पर रहने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। सभी को ये बात अच्छी तरह से याद होगी कि यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला करने से पहले ही व्लादिमीर पुतिन ने अपने भाषण में पूरी दुनिया को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो भी देश यूक्रेन और रूस के बीच में आकर दखलंदाज़ी करने की कोशिश करेगा तो उसे वो हश्र देखना पड़ेगा जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

Third World War: रूस के विदेश मंत्री ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ छिड़ी जंग के जंग कहने से ही इनकार कर दिया। उनका कहना है कि ये तो रूसी सेना का यूक्रेन के ख़िलाफ एक स्पेशल ऑपरेशन मात्र है। जो पिछले हफ़्ते शुरू किया गया था।

रूसी विदेश मंत्री का दावा है कि अगर यूक्रेन की राजधानी कीव ने परमाणु हथियार को हथियाने की कोशिश की तो बात हद से आगे भी निकल सकती है और तब तबाही का संकेत साफ नज़र आने लगेगा।

सर्गेई लावरोव ने ये भी साफ कर दिया है कि फिलहाल तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई गुंजाइश दिखाई नहीं दे रही। मगर हालात तब ज़्यादा ख़राब हो सकते हैं जब यूक्रेन अपनी हदों से आगे निकलने की हिमाकत करेगा और दुनिया के कई देश उसका साथ देने के लिए रूस के ख़िलाफ़ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT