छात्र ने साड़ी पहनी, सोलह श्रंगार किया और फिर...कमरे में फंदे से लटका मिला, खुदकुशी के रहस्य में उलझी पुलिस

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

MP Student Suicide Mystery: मौत से पहले उसने महिलाओं की तरह सोहल श्रृंगार किया। सारा मेकअप किया, हाथ में चूड़ी और फिर साड़ी भी पहनी और उसके बाद रिश्तेदारों ने उसकी लाश उसके कमरे में फंदे से झूलती हुई देखी। ये हैरतअंगेज किस्सा इंदौर से सामने आया है और साथ में उस छात्र की इस रहस्यमयी हालात में हुई मौत ने गुत्थी और भी उलझा दिया है। 

सोलह श्रंगार में लटका मिला छात्र का शव

पुलिस को खबर मिली कि भंवरकुआं थाना इलाके में एक स्टूडेंट ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने जो कुछ देखा तो खुद उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। क्योंकि फंदे से झूलते जिस छात्र के शव को उसने बरामद किया उसने महिलाओं की तरह श्रंगार किया हुआ था और साड़ी पहनी थी। साथ ही उसके मुंह से खून टपक रहा था जो उसके शव के आस पास भी बिखरा हुआ था। छात्र की पहचान पुनीत दुबे के तौर पर हुई है जो अपने माता पिता की इकलौती संतान था। 

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

बताया जा रहा है कि पुनीत दुबे महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी सेकंड इयर का छात्र था। संत नगर इलाके की एक मल्टी में रहकर वो तैयारी भी कर रहा था। और हैरानी वाली बात ये है कि अभी पांच रोज पहले ही उसने अपना कमरा बदला था। लेकिन हरेक के मन में एक ही सवाल है कि आखिर मरने वाले छात्र ने खुदकुशी क्यों की और सबसे बड़ी बात उसने महिलाओं की तरह कपड़े पहनकर सोलह श्रंगार करके क्यों आत्महत्या की। सवाल इसलिए क्योंकि पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल का उठना लाजमी है कि आखिर एक छात्र ने ऐसे कैसे आत्महत्या की? 

ADVERTISEMENT

घरवालों ने हत्या की आशंका जताई

परिवार के लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं। पुनीत के पिता त्रिभुवन दुबे ने बताया की पुनीत कॉलेज से आने के बाद रात में एक बार फोन जरूर करता था। शुक्रवार को कॉल नहीं आने पर रात में हम लोगों ने कॉल किया लेकिन पुनित ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद हमने पास में रहने वाले वाले रिश्तेदारों को कॉल कर पुनीत के कमरे पर जाने को कहा। पुनीत के रिश्तेदार रात में ही कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया लेकिन पुनीत ने दरवाजा नहीं खोला जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक मृतक रायसेन का रहने वाला है। पिछले तीन सालों से इंदौर में रहकर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। मृतक ने 2 दिन पहले अपनी मां से फोन पर बात भी की थी। वह काफी खुश मिजाज लड़का था और किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...