दुकान में बैठा था बच्चा, ऊपर से गिरा सांप !

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्चे की जरा सी जागरुकता ने उसकी जान बचा ली। दरअसल, सांप चूहे का पीछा करता हुआ दुकान में ऊपर से गिरता है, उससे पहले ही लड़के ने हलचल देख ली और वह दुकान से भाग गया।

वीडियो में दिख रहा लड़का जैसे ही अपनी दुकान के अंदर जाकर बैठता है, उसे ऊपर की तरफ कुछ हलचल दिखाई देती है और लड़का बिना समय गंवाए दुकान से बाहर भाग जाता है। लड़के के भागते ही दुकान के ऊपर से एक चूहा नीचे गिरता है और उसके पीछे एक बड़ा सांप आता है। सांप चूहे का पीछा नही छोड़ता।

यह वीडियो 6 सितम्बर 2021 का रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज के चौहान ढाबे का है। इस लड़के की किस्मत अच्छी है कि सांप इसके ऊपर नहीं गिरा वरना कुछ भी ही सकता था। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ढाबा संचालक कल्याण सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़का पान की दुकान पर बैठा था, तभी उसे हलचल दिखाई दी, वह बाहर निकल आया, तभी सांप ऊपर से नीचे गिरा।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...