Thane : ठाणे में आपसी दुश्मनी में 16 साल के लड़के की हत्या कर लाश कब्र में छुपाई, ऐसे खुला राज, दो युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

crime news
crime news
social share
google news

Thane Murder : ठाणे में पुराने विवाद में महज 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई. मर्डर के बाद लड़के की लाश को खुद ही आरोपियों ने कब्र में दफना दिया. इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कब्र से लाश निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया. आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला. आइए जानते हैं. 

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के कारण 16 वर्षीय लड़के की हत्या करने के आरोप में बृहस्पतिवार को भिवंडी से दो युवकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी आयुष वीरेंद्र झा और मनोज टोपे (दोनों की उम्र 19 वर्ष) ने 25 नवंबर को रेटिबंदर इलाके में पीड़ित योगेश रवि शर्मा की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को काल्हेर में दफना दिया। 

शर्मा की मां द्वारा अपने लापता बेटे के बारे में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि खुफिया और तकनीकी सूचना के आधार पर काम करने के बाद उन्होंने झा और टोपे पर ध्यान केंद्रित किया। नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामत ने कहा कि उन्होंने दोनों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों और पीड़ित के बीच दुश्मनी के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

 

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT