सिंघु बॉर्डर पर बर्बरता से युवक की हत्या करने वाले आरोपी सरबजीत को 7 दिनों की पुलिस रिमांड

ADVERTISEMENT

सिंघु बॉर्डर पर बर्बरता से युवक की हत्या करने वाले आरोपी सरबजीत को 7 दिनों की पुलिस रिमांड
social share
google news

सिंघु बॉर्डर पर युवक की बेरहमी से हुई हत्या के मामले में निहंग सिख सरदार सरबजीत सिंह को पुलिस ने 16 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की, लेकिन कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड की मंजूरी दी.

पेशी के दौरान हरियाणा पुलिस ने कोर्ट में कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद करना है. इसके अलावा यह भी बताया कि आरोपी सरबजीत सिंह ने अपने स्टेटमेंट में 4 नामों का खुलासा किया है, जिन्हें अभी ट्रेस किया जाना है.

इस घटना के अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. इसलिए 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी गई थी. बता दें कि 14 अक्टूबर को सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के तरनतारन के रहने वाले एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद मृत युवक का पोस्टमार्टम किया था.

ADVERTISEMENT

पीएम रिपोर्ट से सामने आई बर्बरता

मृतक की पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके शरीर पर चोट के 37 निशान पाए गए हैं. ये भी पता चला है कि किसी तेज धारदार हथियार से और लाठी-डंडों से युवक पर हमला किया गया था. जिसके कारण हुई ओवर ब्लीडिंग से युवक की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

यहां बता दें कि युवक के दोनों हाथ काट कर उसके शव को पुलिस बैरिकेड्स पर लटका दिया गया था. इस मामले को लेकर हड़कंप उस समय मचा जब सोशल मीडिया पर ये घटना वायरल होने लगी.

ADVERTISEMENT

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारियों के मंच के पास लटका मिला युवक का शव, बैरिकेड से लटका मिला शव, हाथ कटे थे मां और दो बेटियों का दर्दनाक क़त्ल, टूटी चूड़ियों और सुसाइड नोट ने ऐसे दिया क़ातिल का सुराग़मॉब लिंचिंग : गोली मार हत्या करने वाले क़ातिल को पुलिस के सामने ही भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜