Russia Ukraine War : यूक्रेनी महिला का बलात्कार कर हत्या की !
रूसी सेना ने किया यूक्रेनी महिला का बलात्कार कर हत्या की !, do read more and latest crime stories at crime tak website.
ADVERTISEMENT

Russia Ukraine War : रूस के सेना पर सनसनीखेज आरोप लगाए गए है। एक यूक्रेनी महिला और सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया है कि खेर्सोन शहर में रूस के सैनिक ने 17 साल की लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर दी। इसके पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भी रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी महिलाओं से रेप का आरोप लगाया था। उधर, अब तक युद्ध में यूक्रेन में 38 बच्चों की मौत हो चुकी है।


जानकारी के मुताबिक, 17 साल की लड़की के साथ रेप हुआ और फिर रूसी सैनिकों ने उसे मार डाला। हालांकि इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह के आरोप यूक्रेन में रहने वाली महिला कार्यकर्ताओं ने लगाए है।
'विरोध करने से डर रहे है लोग'
ADVERTISEMENT
लोगों का कहना है कि वो डरे हुए हैं। लोगों का कहना है, ''सब अपने घरों में खुद को महफूज रख रहे हैं। हम डरे हुए जरूर हैं, लेकिन हार नहीं मानेंगे। रूसी कब्जे के बावजूद, खेर्सोन एक यूक्रेनी शहर है और हम यहीं रहना चाहते हैं। अब हमें बाहर निकलने में डर लगता है, लेकिन हमें अपनी आर्मी पर यकीन है और जीत पर भरोसा है।''
ADVERTISEMENT
