Russia-Ukraine News: रूसी टैंकों ने घेरा यूक्रेन का बॉर्डर, इस वजह से अब बढ़ने लगे जंग के आसार

ADVERTISEMENT

Russia-Ukraine News: रूसी टैंकों ने घेरा यूक्रेन का बॉर्डर, इस वजह से अब बढ़ने लगे जंग के आसार
social share
google news

नहीं दिख रही जंग टालने की सूरत

Russia-Ukraine Crisis: एक तरफ जंग को टालने की एक्सरसाइज़ चल रही है। पूरी दुनिया के तमाम ताक़तवर देश मिलकर कोशिश में लगे हुए हैं कि किसी भी तरह रूस और यूक्रेन के बीच छाई जंग की बदली टल जाए। लेकिन मौजूदा सूरतेहाल किसी भी सूरत में इस बात की गवाही दे ही नहीं पा रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग टल भी सकती है। तमाम सूरत और तमाम हालात चीख चीखकर बता रहे हैं कि रूस अब हमला करने ही वाला है।

दुनिया भर के देशों के बनाए गए दबाव के सामने रूस जो बात या दावा करता दिख रहा है। ज़मीनी हक़ीक़त उससे कहीं ज़्यादा अलग है। रूस का दावा है कि वो अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है। लेकिन अपने दावे को पुख़्ता करने के लिए रूस के पास ऐसा एक भी सबूत नहीं जिससे ये साबित हो सके कि वाकई रूसी सेना यूक्रेन बॉर्डर से हटकर दूर जा रही हो, या रूसी सेना ने अपने बैरक में जाने का रुख कर लिया है।

ADVERTISEMENT

सैटेलाइट की तस्वीरों ने खोली रूस की पोल

Russia-Ukraine Crisis: जबकि इसके ठीक उलट दुनिया के कई देशों ने ये दावा किया है कि रूस लगातार यूक्रेन की सीमा पर अपनी सेनाओं को बढ़ाता जा रहा है। और इस दावे को बाकायदा तस्वीरों की गवाही का साथ मिला है। ऐसा भी नहीं कि ये तस्वीरें किसी ने यूं हीं कहीं खींच ली।

ADVERTISEMENT

बल्कि रूस और यूक्रेन की सीमा पर आसमानों से नज़र रखने वाली सैटेलाइट की तस्वीरों ने खुद सामने आकर इस बात की तस्दीक की है कि यूक्रेन के बॉर्डर पर रूस की सेना की गतिविधि कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, तस्वीरों में ये भी नज़र आ रहा है कि रूसी सेना का तोपखाना अब पूरी तरह से यूक्रेन की सीमा के पास सक्रिय हो चुका है।

ADVERTISEMENT

यूक्रेन की सीमा पर दिखी रूसी सेना की हलचल

Russia-Ukraine Crisis: कुछ तस्वीरों में तो यहां तक दिख गया कि रूस की सेना यूक्रेन के पास बने एक लॉन्च पैड पर तैनात है। रूसी सेना की सिर्फ आर्मी ही नहीं, बल्कि सैटेलाइट की तस्वीरें तो ये भी बता रही हैं कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास हवाई ठिकानों पर एयरफोर्स के स्क्वॉर्डर्न तैनात किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि अमेरिका अपनी सबसे आधिनिक तकनीक मैक्सार टेक्नोलॉजी से तस्वीरें तैयार की हैं। यानी सैटेलाइट की उन तस्वीरों से किसी भी इलाक़े में घास के तिनके तक को आसानी से देखा जा सकता है। और उसी टेक्नोलॉजी की मदद से अमेरिका ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात हुई रूसी सेना की कई टुकड़ियों और उनकी हलचल को अपने कैमरे में कैप्चर किया है।

रूसी सेना की बख़्तरबंद गाड़ियों का काफ़िला

Russia-Ukraine Crisis: सैटेलाइट की तस्वीरों में यहां तक नज़र आ गया है कि पहले तो रूसी सैनिक अपने लावलश्कर के साथ सीमा रेखा के पास बने कैंपों में रह रहे हैं, लेकिन ताजा तस्वीर कुछ अलग तरह की तस्वीर दिखा रही है। तस्वीरों से पता चलता है कि रूसी सेना अब आगे की तरफ कूच करती दिख रही है।

तस्वीरों से ये भी पता चला है कि यूक्रेन की सीमा से 35 किलोमीटर दूर सोलोटी गैरीसन में रूसी सैनिकों की गाड़ियों के काफिले दिखाई दे रहे हैं जबकि राइफल बटालियन का मूवमेंट ज़ोर शोर से हो रहा है। इसके अलावा इस इलाक़े में रूसी सेना की बख़्तरबंद गाड़ियों का पूरा एक काफ़िला वहां नज़र आया। एक तस्वीर में रूसी सेना के हैलिकॉप्टरों की तैनाती भी नज़र आने से ये भी साफ हो गया है कि रूस की वायुसेना ने भी बॉर्डर पर अपनी तैनाती बढ़ा दी है।

बॉर्डर पर दिखने लगी मिसाइलों की तैनाती

Russia-Ukraine Crisis: खबर है कि रूस की तरफ यूक्रेन सीमा के पास रूसी सेना के क़रीब 150000 से ज़्यादा सैनिक इस वक़्त युद्ध की तैयारी में लगे हुए हैं। और ये तमाम सैनिक न सिर्फ आधुनिक हथियारों से लैस हैं बल्कि उनकी मिसाइलें और युद्धपोत भी अब जंग के मैदान का हिस्सा बन गए हैं।

लड़ाई सिर्फ इतनी सी है कि रूस चाहता है यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो से बाहर रखा जाए। इसके अलावा रूस ये भी चाहता है कि नाटो देश रूस की सीमाओं के पास हथियारों की जो नई होड़ शुरू कर चुके हैं उसे तत्काल प्रभाव से रोकें साथ ही साथ पूर्वी यूरोप से नाटो देश अपनी सेनाओं को वापस बुला ले।

बात बनेगी या बिगड़ जाएगी?

Russia-Ukraine Crisis: कूटनीतिक कोशिशें अभी भी जारी हैं। हालांकि अभी तक अमेरिका समेत किसी भी देश को कोई ऐसी कामयाबी नहीं मिली है जिस पर पूरे यकीन से कहा जाए कि रूस और यूक्रेन के बीच अमन का रास्ता निकल सकता है। लेकिन जिस तरह से बीते दो दिनों के दौरान यूक्रेन की सीमा के आस पास सैनिक झड़पों और धमाकों भरी खबरें निकलकर सुर्खियों में छा रही हैं।

उससे यही इशारा मिल रहा है कि रूस फिलहाल अपनी ज़िद छोड़ता नहीं दिखाई दे रहा। जबकि अमेरिका भी बीच बीच में कुछ न कुछ ऐसा कह देता है जिससे बात बनने की बजाए बिगड़ने की गुंजाइश ज़्यादा बढ़ा देती है।

लगातार कहा जा रहा है कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है। इसी बीच यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास बातचीत का संदेशा भिजवाया है। यूक्रेन का कहना है कि एक बार हम सभी को मिलकर बात कर लेना चाहिए।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜