कोटा में लिव इन पार्टनर लड़की से प्रेमी ने किया दुष्कर्म फिर चेहरे को कुचलकर किया बेरहमी से मर्डर, हाथ में मिले प्रेमिका के बालों ने दिए ये बड़े सबूत

ADVERTISEMENT

कोटा में लिव इन पार्टनर लड़की से प्रेमी ने किया दुष्कर्म फिर चेहरे को कुचलकर किया बेरहमी से मर्डर, ...
Kota murder News : सांकेतिक फोटो
social share
google news

Rajasthan Kota News : राजस्थान के कोटा यानी कोचिंग सिटी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसे के भी रौंगटे खड़े हो जाएं. दरअसल, यह पूरा मामला अमरपुरा चौराहे के पास खाली ग्राउंड में एक महिला का शव मिला. जहां महिला के चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी जान ले ली गई है. हत्या के बाद आरोपी प्रेमी फरार बताया जा रहा है. मृतका की शिनाख्त 30 साल की सपना के रूप में की गई. वह पिछले 3 साल से अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी. आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है.

क्या है पूरा मामला

Murder News : बता दें कि आरोपी प्रेमी 37 साल का गोविंद और सपना पिछले 3 साल से साथ में रह रहे थे. दरअसल, बताया जा रहा है कि गोविंद ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी जान ले ली. साथ ही पत्थर से उसके चेहरे को कुचल दिया. बता दें कि सपना कोटा स्टोन फैक्ट्री में काम करती थी. मंगलवार रात को गोविंद ने शराब के नशे में सपना से झगड़ा किया था. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है. महिला के हाथ में पार्टनर के सिर के बाल भी मिले हैं. जिससे पता चल रहा है कि महिला और प्रेमी के बीच हाथापाई हुई है.

मौके पर मिले बेल्ट, अंतर्वस्त्र और चप्पल

Crime News : बता दें कि प्रेमी गोविंदा पहले से शादीशुदा था, मंगलवार को वह बाइक पर सपना को फैक्ट्री से ले गया था. जिसमें बाइक पर एक अन्य युवक भी था. घटना के बाद से गोविंद और उसका साथी फरार है. दरअसल, यह पूरा वाक्या कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के सुकेत थाना इलाके का है. तलाशी के दौरान बेल्ट, अंतर्वस्त्र (अंडरगारमेंट) और चप्पल मिली है. दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस. वहीं पुलिस ने महिला के शव को रामगंज  मंडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है.  

ADVERTISEMENT


Note: यह खबर क्राइम तक में Internship कर रही निधी शर्मा ने लिखी है.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜