फरीदाबाद में नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर लूटी दुकान - फायरिंग में दुकानदार का बेटा हुआ घायल तो राहगीर भी हुआ गोली का शिकार !
बदमाशों ने दूकान में घुसकर लाखों की नगदी व सोने की चेन चोरी की, विरोध करने पर दुकानदार और राहगीर को लगी गोली, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, देश में जुर्म, हत्या से जुड़ी खबरे पड़े Crime Tak पर
ADVERTISEMENT

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और क़ानून का कोई खौफ नहीं जिसकी वजह से एक के बाद एक लूट, स्नैचिंग और फायरिंग की वारदात को अंजाम देते जा रहे हैं। इस बात का वक्त गवाह है की किस तरह से ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और थमने का नाम ही नहीं ले रही।
एक और वारदात फरीदाबाद के राजेंद्र चौक से सामने आई है जहाँ रात को लगभग 9:30 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने एक दूकान में घुसकर ना केवल लाखों की नगदी व सोने की चेन पर हाथ साफ़ किया बल्कि इसका विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ये बदमाश जैसे ही सोना लूट कर भाग रहे थे उसी दौरान भागते - भागते उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिसके चलते एक राह चलते शख्स को गोली लग गई। आनन-फानन में आस पास के लोगों ने घायल लोगों को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
ADVERTISEMENT

इस तस्वीर में जो दिखाई दे रहे हैं यह वही बुजुर्ग वेद प्रकाश हैं जिन्हे बदमाशों ने कल देर रात लगभग 9:30 बजे के करीब गोली मारी थी। वेद प्रकाश के मुताबिक उनका बेटा दुकान को बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था।
दुकान के तीन शटर में से 2 को उनका बेटा बंद कर चुका था लेकिन जैसे ही वो तीसरे शटर की तरफ बड़ा तभी बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आ गए और शटर बंद करने से पहले ही उनके बेटे पर रिवाल्वर तान दी और दुकान में घुसकर लूटपाट करने लगे।
ADVERTISEMENT
घायल वेद प्रकाश के मुताबिक दुकान में लगभग 350000 लाख का कैश था जो थैले में रखा हुआ था और ये बदमाश उसे लेकर भागने लगे जिसका उनके बेटे ने विरोध किया और इन बदमाशों ने उसको घायल कर दिया।
ADVERTISEMENT

वही एमरजैंसी वार्ड में घायलों का प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर गुलबुद्दीन ने बताया कि उनके इमरजेंसी वार्ड में गोली लगने से घायल दो व्यक्ति आए थे जिनमें एक के कंधे पर गोली लगी थी और उसके कंधे में गोली फंसी हुई थी।
तो वही दूसरे शख्स वेद प्रकाश को 2 गोलियां लगी थी उनकी भी दोनों गोलियां उनके शरीर में फंसी हुई थी और दोनों की हालत गंभीर थी इसलिए उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
ADVERTISEMENT