UP Crime: अनोखी तफ्तीश: बैंगलोर के साईबर एक्सपर्ट ने इस तरह किया KISS वाले हत्याकांड का खुलासा!
Kanpur Murder: रोनिल हत्याकांड के खुलासे के लिए बैंगलोर से साईबर एक्सपर्ट की टीम बुलाई, रोनिल के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट को रिकवर कराया तो एक एक कर Kiss वाले हत्याकांड के सुराग मिलने लगे।
ADVERTISEMENT

Kanpur Ronil Murder Case: कानपुर का रोनिल हत्याकांड (Ronil Murder Case) पिछले कई दिनों से अखबार की सुर्खियां बना हुआ था। रोनिल की हत्याकांड में कानपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने कत्ल के आरोपी रोनिल के साथी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रोनिल की हत्या एक फ्रेंड के चक्कर में हुई जिसे वह अपनी बहन मानता था लेकिन लड़की का प्रेमी रोनिल पर शक करता था।
रोनिल श्याम नगर के विरेंद्र स्वरूप स्कूल में इंटर का छात्र था। बीती 31 अक्टूबर की दोपहर को जब वो स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था। रास्ते में विकास यादव ने रोनिल को स्कूल से निकलते ही श्याम नगर की झाड़ियों में बातचीत करने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान ही विकास यादव को रोनिल की जेब में अपनी प्रेमिका के साथ ऐसी फ़ोटो मिल गई थी जिसमे रोनिल के चेहरे पर लिपिस्टिक लगे होंठो का निशान बना हुआ था।

इसी बात पर प्रेमी विकास यादव की रोनिल से तीखी झड़प होने लगी। इसी दौरान विकास ने रोनिल को जमीन पर गिरा दिया और गला दबा दबा कर उसकी हत्या कर दी। कानपुर पुलिस ने इस हत्याकांड में पुलिस पर नाकामी के इल्जाम लग रहे थे। सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। इसी दौरान कानपुर पुलिस कमिश्नर ने हत्याकांड के खुलासे के लिए बैंगलोर से साईबर एक्सपर्ट की टीम बुलाई।
ADVERTISEMENT
पुलिस ने रोनिल के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट को रिकवर कराया तो एक एक कर हत्या के सुराग मिलने लगे। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने 37 दिनों के अंदर 36 से ज्यादा छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। पुलिस की शक की सुई लगातार विकास यादव के ऊपर जाकर टिक रही थी क्योंकि पुलिस को विकास और रोनिल के चैट शक की वजह दे रहे थे।
पुलिस ने विकास यादव को तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया भी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। आईटीआई से पढ़ाई करने वाला विकास इतना शातिर दिमाग है कि वो लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। रोनिल की व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस ने विकास को धर दबोचा और सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।
ADVERTISEMENT
कानपुर के ज्वाइन्ट पुलिस कमिश्नर आनद प्रकाश तिवारी ने मीडिया को बताया कि रोनिल की कोचिंग में साथ में लड़की पढ़ती थी। दोनों की दोस्ती थी और रोनिल लड़की को बहन मानता था। इसके बावजूद लड़की के कथित प्रेमी विकास यादव इस रिश्ते से चिढ़ता था। उसे शक था कि रोनिल उसकी प्रेमिका के करीब होता जा रहा है। लड़की ने विकास को समझाने के लिए अपने मोबाइल स्टेटस पर रोनिल को राखी बांधने की एक तस्वीर भी लगाई थी फिर भी विकास ने रोनिल की हत्या कर दी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
