Crime news : उधमपुर में बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 54 अन्य घायल
Udhampur bus accident : उधमपुर में बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 54 अन्य घायल
ADVERTISEMENT

Udhampur bas accident : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बृहस्पतिवार को बारातियों को ले जा रही एक बस के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 54 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि रामनगर से छितरेडी गांव जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारियों के मुताबिक घायलों में 20 महिलाएं और 18 बच्चे हैं एवं उन्हें कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ADVERTISEMENT
मृतकों की पहचान प्रेमनाथ (55) और शम्मी कुमार (32) के तौर पर की गयी है।
ADVERTISEMENT
