जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

ADVERTISEMENT

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़
Jk news
social share
google news

Jammu Kashmir news  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में संगम इलाके के अंदन में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है और मुठभेड़ जारी है।

 

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜