Delhi में Live Murder: सैलून की शॉप में फायरिंग, दो लोगों की मौत
Delhi Najafgarh Live Murder Firing: दिल्ली के नजफगढ़ में एक लाइव मर्डर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
ADVERTISEMENT

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Delhi Najafgarh Live Murder Firing: दिल्ली के नजफगढ़ में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें साफ दिख रहा है कि दो लोगों के हाथ में हथियार है। दोनों एक सेलून में घुसते हैं। एक शख्स ने दूसरे के सिर में गोली मारी है।
ADVERTISEMENT
दिल्ली के नजफगढ़ में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें साफ दिख रहा है कि दो लोगों के हाथ में हथियार है। दोनों एक सेलून में घुसते हैं। एक शख्स ने दूसरे के सिर में गोली मारी दी। एक और शख्स के भी गोली मारी गई। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग में सोनू और आशीष नाम के 2 लड़कों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे गैंगवार का नतीजा माना जा रहा है। पुलिस के पास कुछ लीड्स हैं। उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENT
वीडियो में कुछ महिलाएं भी नजर आ रही है। एक महिला के हाथ में तो बच्चा भी नजर आ रहा है। एक हमलावार पीली जैकेट पहने था, जिसने एक शख्स के सिर में गोली मारी। दूसरा हमलावर ने काली जर्सी पहनी हुई थी। 14 सैकेंड की फुटेज में दोनों आरोपी नजर आ रहे हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT