Delhi Crime News : मामूली झगड़े में नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, आरोपियों ने रिज के जंगल में शव को जलाया

ADVERTISEMENT

Delhi Crime News : मामूली झगड़े में नाबालिग की अपहरण के बाद हत्या, आरोपियों ने रिज के जंगल में शव को...
social share
google news

Delhi Crime News : मामूली सी बात पर हुए झगड़े के बाद चार युवकों ने 17 साल के एक नाबालिग लड़के का अपहरण (Kidnap) किया, उसकी हत्या (Murder) की और फिर लाश को जंगल (Forest) में जला दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 200 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज की जांच की, तब कहीं जाकर पुलिस (Police) को आरोपियों का सुराग लगा और चारों आरोपी (Accused) पकड़े गए।

दरअसल 1 जुलाई को प्रमोद नाम के शख्स ने पटेल नगर थाने में शिकायत दी कि कुछ लड़के उनके 17 साल के बेटे का अपहरण कर ले गए। अपहरण की वारदात बलजीत नगर की मंडी से हुई थी। ये इलाका पटेल नगर थाने में आता है।

पुलिस टीम ने सबसे पहले स्पॉट के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो साथ साथ अपहरण हुए नाबालिग के दोस्तों से पूछताछ की। एक के बाद एक पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो इसके बाद पुलिस को अपहरण की पूरी वारदात एक कैमरे में नजर आ गई। पुलिस ने पटेल नगर से धौला कुंआ के बीच 12 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद पुलिस को साफ हुआ कि आरोपी नाबालिग को लेकर इंद्रपुरी रिज की तरफ गए थे।

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे रूट की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले आरोपियों की पहचान की और फिर 2 दिन के भीतर चार आरोपियों आरिफ, सोहेल, शिवम और सौरव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से उनके और पीड़ित के खून से सने कपड़े, खून लगा हुआ चाकू और वह दोनों स्कूटी भी बरामद कर ली है जिससे इन्होंने पीड़ित का अपहरण किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रिज एरिया से पीड़ित का शव भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने की भी कोशिश की थी।

ADVERTISEMENT

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपहरण के बाद वो पीड़ित को लेकर के इंद्रपुरी के रिज इलाके में गए और वहां पर चाकू मारकर पीड़ित की हत्या करने के बाद लाश को आग के हवाले कर दिया था। पीड़ित के कपड़ों की भी जलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके में रहते हैं।

ADVERTISEMENT

29 जून को उनके इलाके में एक झगड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश इस वारदात की वजह है। 29 जून को झगड़े के बाद एक आरोपी आरिफ की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पीड़ित के दोस्तों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज किया था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜