Video: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिरा, 1 की मौत, 3 जख्मी, इस हादसे का कौन जिम्मेदार? लोग बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे
Delhi Metro Portion Collapsed: दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया।
ADVERTISEMENT

इसरार अहमद के बाद चिराग गोठी की रिपोर्ट
Delhi Metro Portion Collapsed: दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर गया।
इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए, जब कि एक शख्स की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक शख्स को ज्यादा चोट लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
ADVERTISEMENT
डीसीपी नार्थ ईस्ट Joy Turkey ने बताया कि 11 बजे इस बाबत सूचना मिली थी।
एक व्यक्ति स्कूटी से जा रहा था, वो भी हादसे का शिकार हुआ। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। मलबे को जेसीबी और क्रेन की मदद से हटाया गया। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ADVERTISEMENT
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि फायर विभाग की गाड़िया तुरंत मौके पर पहुंची।
ADVERTISEMENT
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग दबे हुए हैं और उसी दौरान एक और हिस्सा जमीन पर गिरा। लोग बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे। किसी ने हिम्मत नहीं दिखाई। कई लोगों ने पीसीआर को काल कर दिया था। कुछ लोगों का कहना है कि अगर वो बचाने की कोशिश करते तो वो भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
उधर, दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए देने की बात कही है। साथ-साथ मामली रुप से जख्मी को 1 लाख रुपए और गंभीर रुप से जख्मी को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
ADVERTISEMENT
