कमरे में बंद लाश की गवाही से पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया 'ब्लाइंड मर्डर'

ADVERTISEMENT

कमरे में बंद लाश की गवाही से पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया 'ब्लाइंड मर्डर'
social share
google news

ब्लाइंड मर्डर केस

LATEST CRIME: दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही 'ब्लाइंड मर्डर' (BLIND MURDER) की एक गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। सराय रोहिल्ला इलाक़े में पुलिस ने क़त्ल के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया जिसमें एक महिला भी शामिल है।

6 मार्च की देर शाम सराय रोहिल्ला थाने में एक इत्तेला पहुँची कि सराय बस्ती के डीडीए फ्लैट्स के B ब्लॉक के एक फ्लैट में एक शख्स पड़ा है जिसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं है। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि फ्लैट के भीतर एक शख्स बिना कपड़ों के औंधे मुंह लेटा हुआ है। जबकि फ्लैट बाहर से बंद था।

ADVERTISEMENT

फ्लैट में मिली बेलिबास लाश

LATEST MURDER NEWS: पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा और भीतर पहुँची तो वहां उसे 35 साल के एक शख्स की लाश मिली जिसकी पीठ पर चोट के निशान के अलावा चुहों के कुतरने के निशान भी थे। मरने वाले की पहचान 35 साल के जयपाल के तौर पर हुई जबकि जिस घर में जयपाल की लाश मिली थी वो मकान दिल्ली के इंदरलोक इलाक़े में रहने वाले शकील अहमद क़ुरैशी का था।

ADVERTISEMENT

मौके पर पहुँचे शकील ने जयपाल की पहचान कर ली साथ ही पुलिस को ये भी बताया कि जयपाल उसके साथ काफी अरसे से काम कर रहा था और वो लोडिंग अनलोडिंग करने वाला एक मज़दूर था। शकील ने पुलिस को ये भी बताया कि उसने ही जयपाल को ये फ्लैट रहने के लिए दिया था। लेकिन बीती 4 मार्च से वो खुद जयपाल से संपर्क करने की कोशिश में था लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बता रहा था।

ADVERTISEMENT

सुराग के पीछे चली पुलिस

LATEST MURDER NEWS IN HINDI: पुलिस जिसे अभी तक ओपन एंड शट केस मानकर चल रही थी वो उसके सामने एक ब्लाइंड मर्डर केस बनकर खड़ा हो गया। तब पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए एक टीम तैयार की। पुलिस ने सबसे पहले जयपाल के घरवालों का पता लगाया और उनसे जयपाल के बारे में पूछताछ की।

उसी में पुलिस को पता चला कि जयपाल का एक दूर के रिश्तेदार के साथ संबंध थे। उसका नाम चंद्रवती उर्फ राधा देवी है। तफ्तीश में ये भी पता चला कि उसके फ्लैट के पास तीन लोगों को आखिरी बार देखा गया था जिसमें एक महिला भी थी। तब पुलिस ने मोबाइल से मिले सुराग़ और महिला की तस्वीर के आधार पर राधा का पता लगाया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जब उसने गुनाह कबूल किया

MURDER NEWS IN DELHI: पुलिस की पूछताछ में राधा ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। राधा ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या की ये वारदात अपने बेटे और बेटे के दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दी। राधा की निशानदेही पर ही पुलिस ने उसके बेटे धीरज और उसके दोस्त सतीश को भी गिरफ़्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपियों ने क़त्ल की जो वजह बताई उसको लेकर पुलिस को कुछ शक है। हालांकि आरोपियों ने बताया कि 3 मार्च को जयपाल ने राधा को फोन करके घर की साफ सफाई के लिए बुलाया था लेकिन देरी होने की वजह से दोनों में जब झगड़ा हुआ तो जयपाल ने राधा को पीट दिया।

पिक्चर अभी बाक़ी है

MURDER NEWS IN DELHI: उस वक़्त तो राधा वहां से चली गई लेकिन अपनी बेइज्ज़ती का बदला लेने के लिए उसने ये क़िस्सा अपने बेटे धीरज को बताया. धीरज ने उसी वक़्त फैक्टरी में काम करने वाले अपने दोस्त सतीश को बुलाया और तीनों ही मिलकर वापस उसी फ्लैट पर पहुँचे। उस वक़्त जयपाल अकेला था।

तीनों ने मिलकर जयपाल की जमकर पिटाई की और जब वो अधमरा हो गया तो उसे वहीं बेड में पटक कर उसे फ्लैट में ही बंद कर दिया और लॉक लगाकर उसकी चाबी दरवाजे के नीचे से ही फ्लैट में डाल दी। पुलिस को लगता है कि इस मामले में अभी कुछ और खुलासा हो सकता है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜