नफ़ासत के शहर लखनऊ में भी कम नहीं हैं चुनावी रंगबाज़, 109 में से 30 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं क्रिमिनल केसेज़!

ADVERTISEMENT

नफ़ासत के शहर लखनऊ में भी कम नहीं हैं चुनावी रंगबाज़, 109 में से 30 उम्मीदवारों पर दर्ज हैं क्रिमिन...
social share
google news

मनीषा झा और विनोद शिकारपुरी के साथ सुप्रतिम बनर्जी की रिपोर्ट

नवाबों का शहर लखनऊ अपनी तमाम ख़ूबियों के अलावा अपनी नफ़ासत के लिए भी जाना जाता है. कहते हैं कि यहां अगर कोई किसी को गालियां भी देता है, तो तमीज़ से देता है. लेकिन इतनी नफ़ासत और तहज़ीब वाला शहर होने के बावजूद लखनऊ के नौ विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़नेवाले उम्मीदवारों में रंगबाज़ों की कोई कमी नहीं है. कहने का मतलब ये कि लखनऊ के अलग-अलग विधान सभा इलाक़ों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में ऐसे प्रत्याशी भी कम नहीं हैं, जिन पर अलग-अलग थानों में क्रिमिनल केसेज़ दर्ज हैं.

109 में से 30 के ख़िलाफ़ हैं केसेज़

ADVERTISEMENT

लखनऊ में नौ विधान सभा सीटे हैं. लखनऊ पूर्व, पश्चिम, उत्तर, सेंट्रल, कैंट, मोहनलालगंज, मलिहाबाद, सरोजिनी नगर और बीकेटी शामिल हैं. और आपको जानकर हैरानी होगी कि तक़रीबन इन सभी की सभी विधान सभा सीटों पर ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में मौजूद हैं, जिनका नाम पुलिस के बही-खातों में हैं. यानी जिनके ख़िलाफ़ क्रिमिनल केसेज़ चल रहे हैं. ज़िले के चुनाव अधिकारी ने आयोग को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें कहा गया है कि लखनऊ ज़िले में चुनाव लड़ रहे 109 उम्मीदवारों में से 30 से ज़्यादा के ख़िलाफ़ मामले हैं.

सभी पार्टियों ने दिए तीन क्रिमिनल केस वालों को टिकट

ADVERTISEMENT

राजनीति के अपराधीकरण और अपराधियों के राजनीतिकरण के ख़िलाफ़ बातें तो सभी राजनीतिक पार्टियां करती हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि दाग़दार चेहरों को टिकट देने के मामले में सभी का रवैया एक जैसा है. हां, कुछ ने ज़्यादा दाग़दार चेहरों को टिकट दिया है, तो कुछ ने कम. मगर दूध की धुली कोई भी नहीं है. लखनऊ में जो 30 से ज़्यादा क्रिमिनल केसेज़ वाले उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, उनमें से सिर्फ़ तीन ही ऐसे हैं जो निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं. बाकी के सारे कैंडिडेट्स सपा, बसपा, बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं. यानी पार्टियों की बात करें तो इस हमाम में सारे नंगे हैं.

ADVERTISEMENT

लखनऊ सेंट्रल में हैं सबसे ज़्यादा रंगबाज़

क्रिमिनल कैंडिडेट्स की सबसे ज़्यादा तादाद लखनऊ सेंट्रल विधान सभा हल्के में है. यहां सात प्रत्याशी ऐसे हैं जिन पर केसेज़ चल रहे हैं. इसके अलावा लखनऊ पूर्व से चार, सरोजिनीनगर से चार, मोहनलालगंज से तीन, लखनऊ उतर से तीन, लखनऊ कैंट से दो, लखनऊ पश्चिम से दो और बीकेटी और मलिहाबाद से दो-दो उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केसेज़ हैं. इनमें कई के ख़िलाफ़ तो संगीन मामले भी हैं.

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    ऐप खोलें ➜