Murder News : पहले अगवा किया फिर की हत्या, गुस्से में कंधे पर लाश टांगकर थाने पहुंचा
केरल (Kerala) में खौफनाक हत्या, युवक को अगवा कर पहले मारा फिर कंधे पर शव लेकर पहुंचा थाने, read more crime news in hindi (क्राइम न्यूज़), Murder news, photo gallery and वायरल वीडियो on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT

Kerala Murder Case : केरल की ये घटना बेहद ही चौंकाने वाली है. यहां के कोट्टायम जिले में 17 जनवरी को एक युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान शान बाबू के रूप में हुई. मरने वाले युवक की उम्र 19 साल थी. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर ये हत्या की गई.
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात है कि घटना के बाद आरोपी ने शव को कंधे पर लेकर काफी दूर तक गया और फिर थाने पहुंच गया. यहां उसने थाने के बाहर ही शव को फेंक दिया और वहां से लौटने लगा. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम केटी जोमोन है.

Crime News in Hindi : इस मामले में कोट्टायम की एसपी डी. शिल्पा ने कहा कि "जोमोन ने कहा था कि शान उनके एक विरोधी गिरोह का पार्ट था जिसके लिए जोमोन ने उस पर हमला किया. साथ ही जोमोन ने ये दावा किया कि उसका मकसद शान पर हमला कर उसे सबक सिखाना था ना कि उसे मारना. लेकिन गुस्से में आकर जोमोन ने शान को मौत के घाट उतार दिया".
ADVERTISEMENT

वहीं, शान बाबू की मां ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने रविवार 16 जनवरी की रात को ही पुलिस से शिकायत की थी कि जोमोन उसके बेटे शान बाबू को एक ऑटो में अगवा कर ले गया है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम रही.

वहीं, पुलिस ने बताया कि जोमोन के खिलाफ कुछ महीने पहले ही केरल गैर-सामाजिक गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (कापा) लगाया गया था. जिसके तहत कोट्टायम जिले की सीमा में प्रवेश करना ही वर्जित था. लेकिन फिर भी जोमोन ने कानून के तोड़ते हुए ,इस खौफ़नाक क़त्ल को अंजाम दिया .फिलहाल क़ातिल जोमोन अभी पुलिस हिरासत में है.
ADVERTISEMENT
Note- ये स्टोरी क्राइम तक की टीम के साथ इंटर्नशिप कर रहीं अश्विनी सिंह ने लिखी है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
