"जिसे प्यार करती थी" उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप !
Boyfriend rapes Girlfriend with his friends
ADVERTISEMENT

Maharashtra:
औरतों और बच्चों के खिलाफ बढ़ते जुर्म देश में चिंता का एक गहरा विषय बन गए हैं । हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर से दिल देहलादेने वाला मामला सामने आया है।
यहाँ एक शख्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और दुनिया में कई लोगों को रिश्तों की एहमियत को शक की नज़र से देखने के लिए मजबूर किया।
ADVERTISEMENT
पीड़िता नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल है। इस पूरे मामले में पुलिस के मुताबिक़ लड़की का अपराधियों में से किसी एक के साथ अफेयर चल रहा था।
पुलिस के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पता चला की दो से सात अक्टूबर के बीच लड़की के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त संदीप पंधारे, फिरोज शेख और अजय सुरंकर ने एक सुनसान इलाके में मासूम लड़की का रेप किया।
ADVERTISEMENT

पूरा मामला क्या है ?
ADVERTISEMENT
दरअसल 7 अक्टूबर को लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ इस इलाके में बैठी थी। लड़की को लगा की क्योंकि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ है तो वह मेहफ़ूज़ है मगर उसे क्या पता था की उसके प्रेमी के सर पर शैतान का साया मंडरा रहा है।
कुछ वक्त गुज़र जाने के बाद उस जगह पर तीन अनजान लोग आ खड़े हुए। जब लड़की इन तीनों को देखकर घबराने लगी तब इन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की ( इसमें लड़की का प्रेमी भी शामिल था ) लड़की को पीटने के बाद बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की करवाई :
लड़की ने पूरे मामले की जानकारी एक सामाजिक कार्यकर्ता को दी जिसके बाद कार्यकर्ता ने इस वारदात के बारे में पुलिस को सूचित किया।
मामले में आकाश भंडारी, संदीप पंधारे, फिरोज शेख और अजय सुरंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथसाथ पुलिस में सामूहिक बलात्कार से संबंधित धाराओं के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
ADVERTISEMENT
