Murder News : असम के चाय बागान में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
crime news : असम के चाय बागान में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
ADVERTISEMENT

Assam Crime News : असम के चराइदेव जिले में सोमवार को एक चाय बागान में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह सपेखाटी इलाके के सालकाटोनी चाय बागान में हुई।
एक अधिकारी ने कहा, 'हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, पीड़ित की पहचान मंगलू तांती के रूप में हुई है, उसका कुछ स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया था और उन लोगों ने उसकी पिटाई की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।’’
उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों-पीड़ित और उसकी पिटाई करने वालों का आपराधिक रिकॉर्ड है। जांच की जा रही है। अस्पताल से जानकारी ली जा रही है कि उसे किस स्थिति में लाया गया था।'
ADVERTISEMENT
