..बस इन शर्तों को मान ले यूक्रेन तो ख़त्म हो जाएगी जंग!
रूस का आया बयान की यूक्रेन अगर ये 4 शर्ते मान ले तोह युद्ध बंद हो जायेगा, पढ़े पूरी खबर और Russia Ukraine News, Crime news in Hindi, and more on CrimeTak.in
ADVERTISEMENT

Russia Ukraine: रूस लगातार साफ कर रहा है कि उसे यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं करना है, बल्कि हमारी कुछ शर्तें हैं जो यूक्रेन को माननी ही होंगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे अंजाम भुगतना ही पड़ेगा। कीव इन शर्तों को मान ले तो सैन्य कार्रवाई जल्द ही रोक दी जाएगी। हालांकि फिलहाल दोनों देशों में अब तक किसी ठोस मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई है। सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई, लेकिन वो भी बेनतीजा ही रही। मगर सवाल ये है कि आखिर रूस की शर्तें क्या हैं?

मास्को की मांग है कि,
शर्त नंबर-1, यूक्रेन सैन्य कार्रवाई रोक दे
ADVERTISEMENT
शर्त नंबर-2, संविधान में बदलाव करे
शर्त नंबर-3, क्रीमिया को रूसी क्षेत्र माने
ADVERTISEMENT
शर्त नंबर-4, डोनेत्स्क और लुगांस्क को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता दे
ADVERTISEMENT

Ukraine Russia News: खास बात है कि 24 फरवरी के बाद पहली बार रूस की तरफ से इतना मुखर बयान जारी किया है, रूस का कहना है कि यूक्रेन पहले दिन से इन शर्तों के बारे में जानता है। और उन्हें कहा गया है कि ये सब एक पल में रुक सकता है।

रूस लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि उसे यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं करना है। और वो यूक्रेन में डिमिलिटराइजेशन को पूरा कर रहे हैं। लेकिन अहम बात ये है कि यूक्रेन अपनी सैन्य कार्रवाई रोके, उन्हें अपनी सैन्य कार्रवाई रोकनी चाहिए और कोई गोली नहीं चलाएगा।

रूस ने उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन पर हमला किया है, इस दौरान कीव, खारकीव और मरियुपोल खासे प्रभावित हुए हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़ा शरणार्थी संकट देखा गया है, इसके चलते दुनिया के कई देशों ने रूस के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। मॉस्को पर अमेरिका समेत कई देशों ने कुछ प्रतिबंध लगा दिए हैं।
ADVERTISEMENT
