नक्सलियों ने पु​लिस शिविर में की गोलीबारी, चार जवान घायल

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Naxal Crime In India: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला कर दिया है। इस घटना में चार जवान घायल हो गए।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैगूर गांव स्थित शिविर में नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में चार जवान घायल हो गए।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार रात लगभग साढ़े 10 बजे से 11 बजे के मध्य नक्सलियों ने जैगूर शिविर में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में प्रधान आरक्षक टुकेश्वर ध्रुव और जितेन्द्र मंडावी समेत चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से तीन जिला बल के तथा एक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद अन्य जवानों और अधिकारियों ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि ध्रुव और मंडावी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENT

सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT

भाषा सं संजीव संजीव सिम्मी

सिम्मी

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT