
ललित शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Sidhu Moose Wala Murder : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया (JAGGU BHAGWANPURIA)को अपने फेक एनकाउंटर का डर सता रहा है। जग्गू की मां अब उसके बचाव में सामने आई है। भगवानपुरिया की मां ने जेल में बंद अपने बेटे के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से गुहार की है, जिसमें बुलेट प्रूफ जैकेट और गाड़ी की मांग की गई है। उनका कहना है कि जग्गू को थूक चाटने के लिए भी मजबूर किया गया। साथ साथ उसके शरीर पर पेशाब किया गया। उसका फेक एनकाउंटर किया जा सकता है।
क्या कर सकती है पुलिस एनकाउंटर ?
JAGGU BHAGWANPURIA : जग्गू भगवानपुरिया की ओर से पंजाब पुलिस पर तमाम आरोप लगाए गए हैं। पहला, पुलिस दुश्मन गैंगस्टर ग्रुप के साथ मिल कर एनकाउंटर कर सकती है। दूसरा, जेल में टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। याचिका के मुताबिक, उसे थूक चाटने के लिए भी मजबूर किया गया, उसके शरीर पर पेशाब किया गया, प्राइवेट पार्ट्स पर चोट की गई, टांगों को रस्सी से बांधकर पीटा गया और कान के पीछे करंट लगाया गया।
Sidhu Moose Wala Murder : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट इस याचिका पर सोमवार या उसके बाद सुनवाई कर सकता है। भगवानपुरिया पर 150 हत्या के मामले दर्ज हैं। पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में जग्गू भगवानपुरिया गैंग सबसे ज्यादा एक्टिव है। किडनैपिंग, वसूली, हाई-वे रॉबरी जैसे तमाम अपराध ये गैंग करता था।