Sidhu Moosewala Killing : आठ शूटरों की हुई पहचान! हरियाणा के फतेहाबाद में पंजाब पुलिस की दबिश, एक और संदिग्ध पकड़ा गया
Sidhu Moose Wala Murder : आठ शूटरों shooters identified की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है।
ADVERTISEMENT

तनसीम हैदर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Sidhu Moose Wala Murder : सिद्दू मूसेवाला की हत्या में आठ शूटरों की पहचान हो चुकी है। ये शूटर पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा के है। सभी शूटर बिश्नोई गैंग के है। इसमें से एक शूटर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर कुछ और गिरफ्तारियां संभव है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर हरियाणा के फतेहाबाद में पंजाब पुलिस ने दबिश दी है। एक और संदिग्ध को पकड़ा गया है।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आठ शूटरों की हुई पहचान#SidhuMosseWala #sidhumoosewala pic.twitter.com/48Hi50PleC
— Chirag Gothi (@AajGothi) June 6, 2022
पुलिस के मुताबिक, इन सभी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे है।
ADVERTISEMENT
सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। सिद्धू मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ सामने आया है। गैंग ने फेसबुक पोस्ट पर खुद इस मर्डर की जिम्मेदारी ली थी, हालांकि लॉरेंस ने पूछताछ में मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है। लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने यह खुलासा जरूर किया है कि विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए ही मूसेवाला की हत्या की गई है, लेकिन बाद में लॉरेंस ने कबूल था कि मूसेवाला की हत्या उनके ही गैंग ने की है।
ADVERTISEMENT
