Bulli Bai App: GitHub पर bulli bai के क्रिएटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

ADVERTISEMENT

Bulli Bai App: GitHub पर bulli bai के क्रिएटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Bulli Bai App: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस यूनिट) विंग के अधिकारियों ने गिटहब पर बुल्ली बाई के मुख्य साजिशकर्ता, निर्माता और बुल्ली बाई के मुख्य ट्विटर अकाउंट होल्डर को गिरफ्तार किया है।

उसे असम से गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर आरोपी के साथ पहुंचेगी। आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई के रूप में हुई है जो इंजीनियरिंग का छात्र है। अधिकारियों ने उसके पास से उसका लैपटॉप और कुछ अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त किए हैं, जिसका इस्तेमाल एप्लिकेशन बनाने में किया गया था।

ADVERTISEMENT

Cyber Crime : इससे पहले मुंबई पुलिस साइबर सेल के अधिकारियों ने मामले के सिलसिले में तीन युवाओं को गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक बेंगलुरु का एक इंजीनियरिंग छात्र भी है, जिसकी पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। अन्य दो उत्तराखंड की श्वेता सिंह और मयंक रावत हैं।

क्या है Bulli Bai? क्यों हो रहा है विवाद

ADVERTISEMENT

करीब 100 मुस्लिम महिलाओं की कथित तौर पर नीलामी की तस्वीरें अपलोड करने वाले Bulli Bai पर बवाल मचा हुआ है। इसे होस्टिंग प्लेटफॉर्म Github पर लॉन्च किया गया था। करीब 6 महीने पहले भी Sulli Deals नाम से एक ऐप आया था,

ADVERTISEMENT

जिसमें Bulli Bai की ही तरह महिलाओं की नीलामी की जा रही थी। 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं को लेकर बुल्ली बाय डील नामक ऐप पर आपत्तिजनक बातें और तस्वीरों को पोस्ट किया गया। इसको लेकर अब पुलिस एक्शन में है।

Bulli Bai App: ये हंगामा क्यों बरपा है भाई ! Bulli Bai App Case में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, उत्तराखंड से श्वेता के बाद मयंक रावत भी गिरफ्तार

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT

    यह भी पढ़ें...

    ऐप खोलें ➜