Latest Update: पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला करने वाला सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य! जानें हमलावर के बारे में सबकुछ

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Shinzo Abe shot: जापान (Japan) के पूर्व PM शिंजो आबे की हालत इस वक्त बेहद नाजुक बनी हुई है। 67 साल के शिंजो पर एक रैली में भाषण के दौरान आज हमला हुआ था। शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया है।

घटनास्थल से एक बंदूक भी मिली है। हमला शॉटगन से किया गया है। संदिग्ध हमलावर की उम्र 41 साल बताई जा रही है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। उस पर अभी हत्या की कोशिश की धाराएं लगी हैं। हमलावर सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है।

पीएम मोदी (Narendra Modi) ने शिंजो पर हमले को लेकर दुख जाहिर किया है। उन्होंने शिंजो के जल्द होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने ट्विट किया - 'मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।'

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT