
एलॉन मस्क (Elon Musk) ने पता नहीं ऐसा क्यों लिखा ? लेकिन उनके ट्विट करने के बाद हर कोई ये सोचने पर जरूर मजबूर हो गया कि आखिर मस्क के दिमाग में क्या चल रहा है ?
नए ट्वीट पर विवाद!
Elon Musk ने ट्वीट में लिखा है, 'अगर संदिग्ध हालातों में मेरी मौत हो जाती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा।' Elon Musk के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां मस्क Nice Knowin' Ya गाने का जिक्र कर रहे हैं, जिस गाने या एलबम का मस्क ने जिक्र किया है वह TWENTY2 नाम के बैंड की है। यह साल 2018 में आई थी। ट्विटर खरीदने के बाद वो लगातार सुर्खियों में हैं।
ट्वीट वायरल
Elon Musk : मस्क का यह ट्वीट टाइमलाइन पर आते ही वायरल हो गया। एक घंटे से भी कम में मस्क के इस ट्वीट को 33 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके थे।
Elon Musk के ट्वीट पर अलग अलग रिएक्शन
Elon Musk : एलॉन मस्क के ट्वीट पर लोग उनके जैसे हल्के अंदाज में ही जवाब भी दे रहे हैं। जवाब में लोग बोल रहे हैं कि दुनिया को अभी मस्क की बहुत जरूरत है, इसलिए वह इतनी जल्दी नहीं जा सकते। एक यूजर ने लिखा कि हमें मस्क को हर कीमत पर बचाना होगा।
कुछ यूजर ऐसे भी थे जो मस्क के ट्वीट पर सीरियस हो गए। एक ने लिखा कि ऐसा मजाक में भी मत सोचना। अभी तुमको कई समस्याएं सुलझानी हैं।