CORONA UPDATE/CHINA : फिर कोरोना रूपी अपराधी आ रहा है ? फिर हाई अलर्ट, लगा लॉकडाउन

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

CORONA UPDATE : जैसे तैसे दुनिया कोरोना की मार से संभली थी, लेकिन फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना की चपेट में कुछ देश आने लगे है। कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 13 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, जबकि 3579 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा असर चीन में है।

चीन में लगा लॉकडाउन

चीन में रविवार को करीब 3100 मामले सामने आए हैं। यह पिछले 2 साल में सबसे ज्यादा केस हैं। इसके चलते चीन के शेनजेन में लॉकडाउन लगा दिया गया। इसी के साथ यहां रहने वाले 1.7 करोड़ लोग घरों में कैद हो गए। उधर, शंघाई में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

भारत में क्या हैं हाल?

भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 2,503 मामले सामने आए हैं। वहीं, 4,377 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 27 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में एक्टिव केस 36,168 रह गए हैं। यह 675 दिन में सबसे कम हैं। वहीं, 680 दिन में कोरोना के केस भी सबसे कम मिले हैं।

ADVERTISEMENT

24 घंटे में सबसे ज्यादा केस द कोरिया में मिले

ADVERTISEMENT

पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा केस दक्षिण कोरिया में मिले हैं। यहां 350,176 कोरोना के नए केस मिले हैं। वहीं, इसके बाद जर्मनी में 213,264, वियतनाम में 166,968, फ्रांस में 60,422, इटली में 48,886 और रूस में 44,989 केस मिले हैं।

रूस में 596 लोगों की हुई मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा रूस में जान गई हैं। यहां 596 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया में 251 लोगों की जान गई है। इंडोनेशिया में 215, मैक्सिको में 203 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

हॉन्गकॉन्ग में बिगड़ रहे हालात

हॉन्गकॉन्ग में भी हालात बिगड़ रहे हैं। यहां रविवार को 27,647 नए केस मिले, जबकि 87 लोगों की मौत हुई है। हॉन्ग कॉन्ग में वुहान के बाद सबसे बुरी स्थिति मानी जा रही है।

दुनिया में कोरोना के 6 करोड़ एक्टिव केस

अब तक दुनिया में कोरोना वायरस के 45.85 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 39.16 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना के एक्टिव केस 6.08 करोड़ हो गए हैं। यानी इन लोगों का अभी इलाज चल रहा है। दुनियाभर में कोरोना से 60.6 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT