अब मार्शल किम जोंग उन की बहन भी दे रही हैं न्यूक्लियर हमले की धमकी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

मार्शल किम जोंग उन की एक बहन हैं किम यो जोंग, जो हर पल उनके साथ रहती हैं, कहते हैं कि उत्तर कोरिया में किम जोंग उन के बाद सबसे ज़्यादा उन्हीं की चलती है। अब किम की यही बहन दक्षिण कोरिया को परमाणु हमले की धमकी दे रही है। वो इसलिए क्योंकि किम जोंग की बहन को दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री का देश की सैन्य क्षमता के बारे में हाल में दिया उन्हें अच्छा नहीं लगा, उनका कहना है कि इससे आपसी संबंध और खराब हो गए हैं, जिसके चलते सैन्य तनाव और बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘हम जंग के खिलाफ हैं, लेकिन अगर दक्षिण कोरिया सैन्य टकराव चाहता है, तो उत्तर कोरिया की सेना न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल कर सकती है।’

इससे पहले भी उत्तर कोरिया कई बार ये धमकी दे चुका है कि अगर दक्षिण कोरिया या अमेरिका उन्हें चुनौती देंगे, तो वो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से गुरेज़ नहीं करेगा। आपको बता दें कि हाल ही में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सुह वूक ने कहा था कि उनके देश के पास कई तरह की मिसाइलें हैं, जो सटीक रेंज में हमले कर सकती हैं। वूक ने कहा कि हमारी मिसाइलें उत्तर कोरिया के किसी भी ठिकाने पर सटीक हमला करने की क्षमता रखती हैं, यही नहीं दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने उत्तर कोरिया को अपना दुश्मन बताया था।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT