20 साल पहले चली थी गोली, बीस साल बाद लगी और हुई मौत, दुनिया की सबसे अनोखी वारदात

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

बात साल 1883 की है जब अमेरिका के राज्य टेक्सास के शहर हनी ग्रोव में हैनरी नाम का एक लड़का रहता था। हैनरी का अफेयर उसी शहर में रहने वाली मैसी के साथ चल रहा था। दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे और आगे भी जिंदगी साथ बिताना चाहते थे।

शादी की बातें चल ही रही थीं कि हैनरी ने अचानक मैसी का साथ छोड़ दिया और उससे अपना अफेयर तोड़ डाला। हैनरी की इस हरकत से मैसी को बहुत धक्का लगा, उसने हैनरी को काफी समझाने की कोशिशें की, उसकी मिन्नतें की लेकिन वो राजी नहीं हुआ।

अफेयर टूटने के बाद से ही मैसी बेहद उदास रहने लगी। उसका किसी काम में मन नहीं लगता था। हैनरी के जिंदगी से जाने के बाद मानो उसकी दुनिया ही लुट गई हो । परिवार ने भी मैसी को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो अपने आप को उस गम से बाहर नहीं ला पा रही थी। एक दिन अचानक मैसी ने खुदकुशी कर ली, मैसी की खुदकुशी से उसके भाई को बहुत बड़ा सदमा लगा। वो मैसी से बेहद प्यार करता था।

ADVERTISEMENT

उसने तय कर लिया था कि वो हैनरी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। अब वो हैनरी का पीछा करने लगा और सही मौके की तलाश करने लगा। एक दिन मैसी के भाई ने देखा कि हैनरी जंगल की ओर जा रहा है जहां उसका फार्म है।

वो हैनरी का पीछा करने लगा, हैनरी अपने फार्म पर पहुंचा। मैसी के भाई ने देखा कि हैनरी अपने फार्म पर अकेला है। उसे लगा कि ये सबसे बढ़िया मौका है हैनरी को ठिकाने लगाने का, मैसी का भाई हैनरी पर गोली चला देता है।

ADVERTISEMENT

गोली लगने की वजह से हैनरी के चेहरे से खून की धार बहने लगती है और वो गिर जाता है। मैसी के भाई को लगता है कि हैनरी की मौत हो गई है। इसके बाद वो अपने घर जाकर खुद भी खुदकुशी कर लेता है।

ADVERTISEMENT

जिस हैनरी को मैसी का भाई मरा हुआ समझकर छोड़ आया था दरअसल में वो ज़िंदा था। मैसी के भाई की गोली हैनरी के चेहरे को छूती हुई निकल गई थी जिसकी वजह से उसके चेहरे पर चोट आई थी और खून निकला था लेकिन गोली उसे ना लगकर एक पेड़ में समा गई थी।

SI QUEY: सेना की नौकरी छोड़कर उसने छोटे बच्चों के दिल और लीवर को खाना पसंद किया, थाईलैंड के नरभक्षी का 60 साल बाद हुआ दाह संस्कार

वक्त बीतता गया हैनरी की शादी भी हो गई और उसके बच्चे भी हो गए। बीस साल का वक्त बीत चुका था, हैनरी अब अपने फार्म पर ही रहने लगा था। एक दिन उसने तय किया कि फार्म के ही एक पुराने पेड़ को काट दिया जाए क्योंकि वो सूख गया था और उसकी लकड़ी का इस्तेमाल कुछ बनाने में किया जा सकता था।

हालांकि उस पेड़ को काटना भी आसान बात नहीं थी। वो पेड़ विशालकाय था, उसका तना बेहद मोटा था। हैनरी ने पहले पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाई लेकिन वो पेड़ को गिराने में नाकामयाब रहा।

इसके बाद हैनरी ने दूसरा तरीका अपनाते हुए पेड़ में जगह-जगह कील से छेद करने की कोशिश की और फिर उस पर कुल्हाड़ी चलाना चाहा लेकिन हैनरी की ये तरकीब भी फेल हो गई।

अब हैनरी के पास एक ही ऊपाय बचा था कि वो तने में विस्फोटक लगाकर उसे पेड़ को दो टुकड़ों में बांट दे। हैनरी ने ऐसा ही किया और पेड़ में विस्फोटक लगा दिया। हैनरी अपने बेटे के साथ पेड़ से करीब 50 मीटर की दूरी पर खड़ा हो गया और उसने विस्फोटक को एक्टिव कर दिया।

तेज धमाका हुआ और इस धमाके के साथ ही हैनरी जमीन पर गिर पड़ा उसके सिर से खून बह रहा था। उसके बेटे ने अपने पिता को देखा और उन्हें अस्पताल लेकर गया तो पता चला कि हैनरी की मौत गोली लगने से हुई है। फिर आखिरकार वो गोली कहां से आई जो हैनरी के सिर में लगी थी।

दरअसल बीस साल पहले जो गोली मैसी के भाई ने चलाई थी वो पेड़ में जाकर समा गई थी। जब हैनरी ने पेड़ में विस्फोटक लगाया तो वो गोली एक बार फिर विस्फोटक के जोर की वजह से बाहर निकली और बीस साल बाद हैनरी उसी गोली का शिकार बन गया जो बीस साल पहले उसकी जान लेने के लिए चलाई गई थी।

प्लेन को धमाके से उड़ाने की धमकी से लेकर बीवी के क़त्ल तक एक आशिक की असली ज़िंदगी की फिल्मी कहानी

कहानी सच्ची है या झूठी?

इस कहानी को लेकर भी कई चर्चाएं हैं बहुत लोग इसे झूठी कहानी बताते हैं। इस कहानी को झूठा कहने वालों के मुताबिक हनी ग्रोव शहर में हैनरी और मैसी के बारे में कोई नहीं जानता। ना ही इस घटना की कोई तारीख और साल मेल खाती है। केवल हनी ग्रोव शहर तो क्या अमेरिका के किसी भी शहर या राज्य में इस तरह की वारदात का जिक्र नहीं मिलता।

सबसे पहले ये खबर 24 मार्च 1905 में एक शाम के अखबार जैकसन में छापी गई थी। इस खबर को बाकी भी कई अखबारों ने उठाया और अपने यहां पर भी छापा। 1905 के बाद ये स्टोरी अखबारों से गायब हो गई और लगभग दस साल बाद 1913 में फिर से इस खबर को छापा गया। इस बार इस खबर को अमेरिका के टेक्सास नहीं बलकि दूसरे राज्यों के अखबारों ने छापा था। एक सदी बाद भी ये खबर गाहे-बगाहे वापस लौटकर आती रहती है।

गूगल पर हैनरी जिगलैंड बुलेट के नाम से सर्च मारने पर महज 35 सेकंड में 5400 परिणाम आते हैं। हालांकि बहुत से लोग इस घटना को सच्ची भी बताते हैं।

स्पीड ब्रेकर ने कैसे सुलझाई क़त्ल की वारदात जिसे पुलिस हादसा मान रही थी वो निकली हत्या जब पाकिस्तानी एजेंट को मारने के लिए भारत सरकार ने लिया दो-दो डॉन का सहारा पति के क़ातिल से बदला लेना था इसलिए पति के क़ातिल से ही शादी कर ली

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT