रिंकी, पिंकी और अतुल की बैड-बाजा और बारात!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Maharashtra Different Marriage : महाराष्ट्र में दो जुड़वां बहनों को एक शख्स से प्यार हो गया। फिर क्या था चट मंगनी पट शादी। जी हां, दोनों बहनों ने एक शख्स से शादी कर ली। ये वाक्या सोलापुर का है।

क्या है पूरा मामला ?

Maharashtra viral News: अतुल मलशीरस मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लड़कियों के पिता का निधन हो गया तो वो अपनी मां के साथ लड़के के घर के पास रहने लगी। धीरे-धीरे दोनों परिवार एक-दूसरे के नजदीक आने लगे। एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हुई तो अतुल ने उनकी बहुत मदद की। ये नजदीकियां प्यार में बदल गई। दोनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया। शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली। इस शादी की हर जगह चर्चा हो रही है। इसका वीडियो भी वीडियो वायरल हुआ है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

Maharashtra Twin Sisters Marriage: इस बीच पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने धारा 494 के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें जो कोई भी पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता। इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

लड़कियां आईटी इंजीनियर हैं। दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोगों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है।

ADVERTISEMENT

लिव इन पार्टनर की हत्या

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT