MP Crime: गर्लफ्रेंड से शादी करने पहुंची लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाच जारी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

MP Crime News: राजस्थान में नागौर में एक बेहद चौकाने (Shocking) वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक लड़की (Girl) से जबरन शादी (Marriage) का दबाव बनाने के इल्जाम में एक युवती (Women) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश की रहने वाली लड़की अपनी दोस्त युवती से 10 लाख रुपए की मांग कर रही थी। यह मामला लांडनू इलाके का है।

इस सिलसिले में राजस्थान पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को लड़की ने बताया कि युवती से सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते थे और दोनों के बीच इस दौरान शारिरिक संबंध भी बने थे। इन्ही रिश्तों की वजह से लड़की लगातार युवती पर शादी के लिए दबाव बना रही थी।

अब चूंकि मामला लड़की से लड़की की शादी का था लिहाजा बात तब बिगड़ गई जब लड़की मध्य प्रदेश से सीधे नागौर पहुंच गई। युवती सीधे लड़की के घर पहुंच गई और लड़की को शादी के लिए धमकाने लगी। इतना ही नहीं युवती ने लड़की पर 10 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। जिसके बाद ये मामला राजस्थान पुलिस तक जा पहुंचा।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

आरोप है कि युवती ने लड़की को जबरन घर से ले जाने की कोशिश भी की। युवती ने लड़की को धमकी दी कि अगर वो साथ में नहीं जाएगी तो उसके सोशल मीडिया चैट सार्वजनिक कर देगी। पुलिस में केस दर्ज होने के बाद युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT