Delhi News: ये कंपनी कराएगी अंतिम संस्कार, कंधा देने वाले, अर्थी और पूजापाठ के लिए पंडित भी मिलेंगे

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Funeral Management Company: इवेंट मैनेजमेंट, शादी-सगाई (Marriage) या फिर बर्थडे पार्टी (Party) की बात करें तो देश विदेश में हजारों कंपनियां ये करने का पूरा बंदोबस्त करती हैं। आज के युग में हर चीज़ मोबाइल का बटन दबाते ही मिल जाती है। चाहे वो खाना पीना हो या फिर घर का कोई सामान। इसी डिजिटल दुनिया में एक और नई सुविधा का नाम जुड़ गया है। वो सुविधा है अंतिम संस्कार कराने की सर्विस।

जी हां सुनने में थोड़ा अटपटा जरुर लगता है लेकिन ये सौ फीसदी सच है। ये ऐसी ही कंपनी है जो बस एक इशारे पर शव के अंतिम संस्कार का पूरा इंतेजाम करती है। शव के लिए वस्त्र, शव शय्या, पूजापाठ व मंत्रोचारण के लिए पंडित, कंधा देने वाले, बाल मुंडन करने वाले नाई तक की सुविधा प्रदान की जाती है।    

दरअसल दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ये कांसेप्ट एक कंपनी लेकर आई है। कंपनी का नाम सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट है। ट्रेड फेयर में बाकायदा कंपनी ने अंतिम संस्कार से जुड़े सामान डिस्प्ले में रखे हैं यहां तक सजी धजी शव शय्या भी रखी गई है। ये कंपनी अर्थी को कांधा देने वालों से लेकर अस्थि विसर्जन जैसे सभी इंतेजाम करवाती है। कंपनी के मुताबिक अंतिम संस्कार पैकेज की फीस 8 हजार से 40 हजार रुपये तक रखी गई है।   

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

जानकारी के मुताबिक सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट अब तक पांच हजार से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार करवा भी चुकी है। फिलहाल ये कंपनी ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई में सेवाएं दे रही है। कंपनी के अफसरों के मुताबिक सुखांत फ्यूनरल मैनेजमैंट जल्द ही पूरे देश में शाखाएं खोलेगी। दुनिया के कई देशों में ये सुविधा मौजूद है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT