
स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Viral Video Bihar : बिहार में लड़कियों की एक शराब पार्टी इन दिनो चर्चा में है। एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां और महिला ने न केवल शराब पार्टी की, बल्कि नशे में भोजपुरी गाने पर ठुमके भी लगाए।
मामला खगड़िया जिले का है। वीडियो में कुछ लड़कियां जाम छलकाते हुए कह रही हैं, 'ये है दारू, ये सिर्फ गम भुलाता है, बुरे आदमी को हटाता है, अच्छे आदमी को लाता है।' शराब के नशे में धुत ये लड़कियां भोजपुरी गाने पर डांस भी कर रही हैं।
इस वीडिया भी बनाया और अब ये सोशल मीडिया वायरल है। खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाने ने इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि अमित कुमार नाम का लड़का अपनी प्रेमिका के लिए शराब लाया था।
युवक ने इसी महीने काजल और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर शराब पार्टी की थी। पुलिस के मुताबिक काजल और अमित के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। काजब प्राइवेट नौकरी करती है। दोनों एक साथ किराए के मकान में रहते थे। काजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।