
विवेक अग्निहोत्री और विकिपीडिया में ठनी
The Kashmir Files को Wikipedia ने मनगढ़ंत बताया है। इसे लेकर विवेक अग्निहोत्री और विकिपीडिया में ठन गई है। विकिपीडिया में अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डिस्क्रिपशन को एडिट किए जाने से विवेक अग्निहोत्री खासे नाराज हैं।
क्या बोले विवेक अग्निहोत्री ?
विकिपीडिया पर द कश्मीर फाइल्स के विवरण (Description) का TWITTER पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा - 'डियर विकिपीडिया, आप इसमें 'इस्लामोफोबिया प्रोपगेंडा संघी इत्यादि' जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर फेल होते दिख रहे हैं। जल्दी करें, इसे और एडिट करें।'
फिल्म द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया था। कैसे उन्हें 1990 में कश्मीर में अपने घरों से बेघर किया गया था ? विवेक अग्निहोत्री ने ये फिल्म 15 करोड़ के बजट में बनाई थी। फिल्म ने 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि मूवी को लेकर काफी ज्यादा सियासत भी हुई। फिल्म को प्रोपगेंडा तक बताया गया।