आर्यन खान की पेशी ! Drugs case में जेल से रिहाई के बाद पहली बार NCB दफ्तर गए Aryan Khan

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Aryan Drugs Case : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान दिवाली के अगले दिन यानी आज एनसीबी दफ्तर पहुंचे। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी मशक्कत के बाद 28 अक्टूबर को ड्रग्स केस में जमानत मिली थी। फिर 2 दिन बाद यानी 30 अक्टूबर को वे अपने घर मन्नत 28 दिन बाद लौटे थे। आर्यन खान को 14 शर्तों पर बेल मिली थी। इनमें से एक शर्त ये थी कि आर्यन खान को हर शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी। इसी आदेश का पालन करते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (5 नवंबर) को एनसीबी दफ्तर गए। अपने घर मन्नत से एनीसीबी दफ्तर जाते हुए आर्यन खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वे सफेद कलर की रेंज रोवर कार में घर से एनसीबी दफ्तर के लिए निकले। आर्यन खान के साथ एनसीबी दफ्तर में उनके वकील मानशिंदे भी मौजूद थे। आर्यन खान जेल से रिहा होने के बाद शुक्रवार को पहली बार एनसीबी दफ्तर गए हैं।

हर शुक्रवार को जाना होगा एनसीबी

2 अक्टूबर को जब एनसीबी ने आर्यन खान को पकड़ा था, तब से 7 अक्टूबर तक स्टारकिड को एनसीबी की कस्टडी में रखा गया था। इसके बाद आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में रखने का ऑर्डर कोर्ट ने दिया था। फिर उन्हें आर्थर रोड जेल में शिफ्ट किया गया था। आर्यन खान को उनके वकील तीन बार कोशिश करने के बाद जमानत दिलवा पाए थे। मजिस्ट्रेट कोर्ट और सेशंस कोर्ट में उनकी बेल याचिका खारिज हुई थी। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की गई, जहां से आर्यन खान को राहत मिली थी।

यह भी पढ़ें...

आर्यन खान के बाद उनके दोस्त अरबाज और मॉडल मुनमुन धमेचा भी जेल से रिहा, जेल के बाहर नहीं मिल सकते ये लोगवो 28 दिन.. आर्यन खान के अरेस्ट से लेकर रिहाई तक क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी TIMELINE

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT