Horrible Murders: ये हैं श्रद्धा-आफताब से भी खौफनाक हत्याकांड, 300 टुकड़ों में लाश!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Shraddha Murder Case: दिल्ली के महरौली की श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder) हर एक जुबान पर है। लोग हैवानियत (Horrible) भरी इस वारदात के बाद सकते में हैं। ताज्जुब की बात यह है कि देश में यह कोई पहला खौफनाक हत्याकांड (Murder Case) नहीं है जिसमें लाश के टुकड़े-टुकड़े (Pieces of Body) किए गए। इससे पहले भी भारत में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पत्नी की लाश के 72 टुकड़े कर फ्रिज में रखे

साल 2010 में भी कुछ ऐसा ही खौफनाक हत्याकांड देखने को मिला था। देहरादून में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी बीवी को ऐसी मौत दी थी कि सुनकर कलेजा कांप जाए। यह था 2010 में देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड। देवभूमि की शांत दून घाटी में वर्ष 2010 में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे देहरादून ही नहीं देश को भी झकझोर कर रख दिया था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

17 अक्टूबर 2010 को अनुपमा के पति राजेश गुलाटी ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। सिर्फ इतना ही नही दरिंदगी की हदें बार करते हुए राजेश ने शव के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रख दिए थे। अपनी बहन का कोई हाल चाल न मिलने पर जब भाई सूजन 12 दिसंबर 2010 को दिल्ली से देहरादून पहुंचा तो जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ।

देहरादून का अनुपमा हत्याकांड

ADVERTISEMENT

2011 में देहरादून पुलिस ने इस केस में चार्जशीट दाखिल की और बताया गया था की दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे और हत्या वाले दिन भी झगड़े के बाद बेड के कोने पर अनुपमा का सिर लग गया था और उसके बाद राजेश ने अनुपमा के मुँह पर तकिया रखकर राजेश ने अनुपमा की हत्या की थी।

ADVERTISEMENT

जुर्म को छुपाने के लिए राजेश ने एक डीप फ्रीजर खरीदा और अनुपमा के शव को उसमे रख दिया था । जब शव बर्फ में जम गया तो स्टोन कटर मशीन से अनुपमा के टुकड़े करने लगा और धीरे धीरे मसूरी के जंगलों में फेंकने लगा। राजेश अभी जेल में है। 

पत्नी की लाश के किए 300 टुकड़े

साल 2013 में उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर से भी खौफनाक कत्ल की कहानी सामने आई। यहां सेना से रिटायर्ड डॉक्टर सोमनाथ परीदा ने अपनी पत्नी की हत्या की और लाश को 300 टुकड़े कर दिए। पत्नी की लाश को 300 टुकड़ों में बांटने के बाद आरोपी डक्टर ने टुकड़ों को केमिकल के घोल में डुबो कर रखा था।

पत्नी की जघन्य हत्याकांड में 71 साल के सोमनाथ पारिदा को गिरफ्तार किया गया था जिसे अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है। आरोपी सोमनाथ पारिदा अपनी पत्नी उषारानी पारिदा के साथ भुवनेश्वर के नयापल्ली में रहता था। पारीदा की बेटी दुबई में रहती है और बेटा अमेरिका में है। 9 साल पहले जब दोनों बच्चों की बात मां से नहीं हो पा रही थी तो शक होने पर दोनों ने एक रिश्तेदार को पारीदा के घर भेजा।

हैरानी की बात ये है कि रिटायर्ड डॉक्टर ने इस रिश्तेदार को घर में घुसने नहीं दिया और उसे भगा दिया। यहीं से रिश्तेदारों का शक पुख्ता हो गया। जिसके बाद लोगों नें पुलिस को खबर दी। पुलिस जब पारिदा के घर में दाखिल हुई तो घर से मांस के सड़ने की बदबू आ रही थी। पुलिस ने घर से उषारानी के शव के टुकड़े बरामद किए। जांच में पता चला कि पारिवारिक कलह के चलते डॉक्टर ने पत्नी की हत्या की थी।

लव ट्रायएंगल में 300 टुकड़े में काट दी टीवी प्रोड्यूसर की लाश

यह सनसनीखेज हत्याकांड मायानगरी मुंबई में सामने आया। दरअसल मुबंई में 2008 में नीरज ग्रोवर की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। नीरज ग्रोवर एक टीवी प्रोड्यूसर थे। नीरज ग्रोवर मर्डर केस में त्रिकोणीय प्रेम की कहानी सामने आई थी। इस लव ट्राएंगल में पहला नाम नीरज ग्रोवर का था जबकि दूसरा नाम कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज और तीसरा नाम मैथ्यू का था।

मैथ्यू नेवी ऑफिसर था। 7 जुलाई 2008 मैथ्यू नीरज ग्रोवर और मारिया एक साथ फ्लैट में मौजूद थे तभी मारिया के प्रेमी मैथ्यू का फोन आता है। तभी पीछे से नीरज की आवाज सुनकर मैथ्यू नाराज हो जाता है। आनन फानन में वो सीधे कोच्चि से मुंबई पहुंच जाता है और मारिया के घर में मैथ्यू और नीरज में खूब लड़ाई होती है।

इसी लड़ाई में मैथ्यू नीरज को चाकू मार देता है इस हमले में नीरज ग्रोवर की मौत हो जाती है। जिसके बाद मारिया और मैथ्यू नीरज की लाश के 300 टुकड़े करते हैं और प्लास्टिक के झोले में रखकर जंगल में ठिकाने लगाते हैं। मुंबई पुलिस ने इस केस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पत्नी से अवैध संबंध के शक दोस्त की हत्या, लाश के टुकड़े फ्रिज में छिपाये

साल 2017 में नई दिल्ली के महरौली इलाके में कत्ल का खौफनाक मामला सामने आया था। यहां रहने वाले विपिन जोशी नाम के शख्स की लाश के टुकडे फ्रिज से बरामद हुए थे। पुलिस ने जांच के दौरान बादल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बादल मृतक विपिन का दोस्त था। बादल को शक था कि विपिन और उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। जिसके बाद बादल ने एक रोज विपिन की हत्या कर दी।

विपिन का गला रेत कर कत्ल किया गया औरक कत्ल के बाद बादल ने विपिन के शरीर के तीन टुकड़े किए। शव के टुकड़ों को फ्रीज में रख दिया था ताकि मौका देखकर उसको ठिकाने लगा सके। इससे पहले की बादल शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव के टुकड़े फ्रिज से बरामद कर लिए।  

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT