UP Crime: नोएडा में महिला पत्रकार से मनचलों ने की छेड़छाड़, खराब मिले घटनास्थल के सीसीटीवी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Crime News: नोएडा में मनचले बेखौफ हैं। इन मनचलों ने नोएडा में एक महिला पत्रकार (Female Journalist) के साथ छेड़छाड़ (Molestation) की है। यह घटना घटना मंगलवार रात की है। महिला पत्रकार दफ्तर से अपने घर जा रही थी तभी मनचलों ने महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

इस पूरे घटनाक्रम को महिला पत्रकार की एक मित्र ने सोशल मीडिया पर बयां किया है।जानकारी के मुताबिक नोएडा के निजा संस्थान में काम करने वाली पत्रकार रात को करीब 8 बजे अपने घर जा रही थीं तभी सेक्टर 10 की रेड लाइट पर दो मनचलों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरु कर दी।

शुरु में तो युवती ने छेड़छाड़ कर रहे युवकों को अनदेखा कर दिया लेकिन मनचले दोबारा लौटकर आए और फिर छेड़छाड़ कतरने लगा। हैरानी की बात ये है कि महिला पत्रकार ने पुलिस को भी सूचना दी  लेकिन पुलिस ने रिसपॉंस नहीं किया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

छेड़छाड़ से तंग आकर पत्रकार ने अपने कार्यालय में संपादक को कॉल किया और पूरी घटना की जानकारी दी। संपादक ने पुलिस के बड़े अफसरों को फोन किया तो पुलिस हरकत में आई और पीड़ित महिला पत्रकार को लेकर मौका ए वारदात पर पहुंची। पुलिस टीम ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरु की तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।

इस छेड़छाड़ की घटना को पीड़ित पत्रकार की एक दोस्त ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नोएडा पुलिस ने पीड़ित महिला पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। हाईटेक सिटी में छेड़छाड़ की वारदात और सीसीटीवी खराब होने पर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT