UP Crime: दो शादी, पांच अफेयर और तीसरी को किडनैप कर निकाह की तैयारी, किडनैपर गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

UP Crime News: गाजियाबाद पुलिस एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) की किडनैपिंग (Kidnap) का केस सुलझाने में लगी थी और जब पुलिस (Police) लड़की और लड़की के किडनैपर तक पहुंची तो हैरान रह गई। दरअसल गाजियाबाद से एक हिंदू लड़की का किडनैप कर उसका निकाह (Marriage) कराया जा रहा था।

पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया और पूरी कहानी सामने आ गई। जांच में खुलासा हुआ कि नाबालिग लड़की को एक मुस्लिम युवक ने अपने जाल में फंसाया था। आरोपी का नाम सालमान है जो कि यूपी के अमरोहा का रहने वाला है।

आरोपी सलमान ने अपने एक साथी की मदद से गाजियाबाद के कविनगर इलाके में रहने वाली एक लड़की को बहला पुसला कर अपने एक दोस्त की मदद से अगवा कर लिया। आरोपी लड़की के साथ निकाह करने जा रहा था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दरअसल सलमान नाम का शख्स गाजियाबाद के केशवकुंज में में जॉब कंसलटेंसी चलाता है। जांच में खुलासा हुआ है कि 26 साल का आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और एक नहीं बल्कि दो शादियां कर चुका है। आरोपी की दो में से एक पत्नी हिंदू है। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी के कई युवतियों से संबंध हैं।

दरअसल सलमान ने बीती 14 दिसंबर को लड़की का अपहरण किया था। पुलिस लड़की की तलाश में छापेमारी कर रही थी और लड़की को उत्तराखंड से बरामद कर लिया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपी उत्तराखंड के काशीपुर में रह रहा था। पुलिस ने सलमान के साथी मुर्शिद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस लव जिहाद एंगल पर भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT