MP Crime News : 'पति फिल्म देख जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाता है'
MP Crime News : मध्य प्रदेश के इंदौर indore में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति अप्राकृतिक कृत्य unnatural sex के लिए मजबूर करता है।
ADVERTISEMENT

धर्मेंद्र कुमार शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
MP Crime News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसका पति फिल्म देख जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध करने के लिए मजबूर करता है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पति, ससुर, देवर और ननद पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले आठ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरा मामला जानिए
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, ये शिकायत महिला ने इंदौर के महिला थाने में दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसका पति शादी के बाद से लगातार परेशान कर रहा है। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है, जिससे वह तंग आ चुकी है। यहां तक कि उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर नोटिस जारी किया है। महिला की शादी को दस साल हो गए हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
