MP Crime: पिता स्कूल ना छुड़वा दें इसलिए सहती रही छेड़छाड़...फिर एक दिन हो गया बलात्कार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Agar Malwa Rape: ये सनसनीखेज वारदात (Incident) आगर मालवा (Agar Malwa) जिले की है जहां एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) से रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार (Family) की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल जिले के ग्रामीण इलाके मे रहने वाली पीड़िता को स्कूल से आते जाते समय एक लड़का परेशान किया करता था मगर लड़की ना तो विरोध कर पाई ना ही उसने यह बात अपने घर बताई। लड़की को आशंका थी की अगर उसने घर पर यह सब बता दिया तो परिजन उसका स्कूल जाना बंद करवा देंगे।

ये सिलसिला यूं ही चलता रहा और नाबालिग लड़की लगातार छेड़छाड़ का शिकार होती रही। लेकिन एक दिन लड़का जबरदस्ती लड़की को एक घर में ले गया जहा उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने लड़की को डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी भी दी।

ADVERTISEMENT

दुष्कर्म के बाद लड़की ने किसी तरह माता पिता को पूरी वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने थाने मे रिपोर्ट लिखवाई है। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद बयान भी दर्ज कराए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT