Hyderabad Crime News: रात में चोरी से बनाता था लड़कियों का ऐसा वीडियो! फिर करता था सोशल मीडिया पर पोस्ट
Hyderabad Crime News: हैदराबाद में सोशल मीडिया का इस्तेमाल युवतियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। इन महिलाओं की तस्वीरें/वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT

Hyderabad Crime News: हैदराबाद में सोशल मीडिया का इस्तेमाल युवतियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। इन महिलाओं की तस्वीरें/वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किए जा रहे हैं। गिरोह का आधिकारिक नाम झामुंडा ऑफिशियल है। ये पेज इंस्टाग्राम पर एक्टिव था।
पेज के हजारों से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह ऐसे वीडियो पोस्ट करता है, जो लोगों के एक निश्चित समूह को टारगेट करता है। विशेष रूप से युवा महिलाओं / उनके वीडियो को अपमानजनक टैग / कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया जाता है।
पेज पर कथित तौर पर लोगों से इस तरह के वीडियो शूट करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा जाता है। इस पेज का नाम है झामुंडा ऑफिशियल। इसके इंस्टा पर 12 हजार फॉलोअर्स है। क्या ये लड़कियों की वीडियो चुरा कर एडिट करता था या लड़कियां ऐसी वीडियो भेजती थी, इसकी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
जब पुलिस को इसके बारे में हैदराबाद पुलिस को पता चला तो साइबर क्राइम पुलिस ने झामुंडा पेज पर 3 मामले दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 506, 509, 354 (डी) और आईटी अधिनियम (64) के तहत मामले दर्ज किए है। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने इंस्टाग्राम को लिखा है। उन्होंने पेज एडमिन का पूरा डेटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
ADVERTISEMENT
