ग्रेटर नोएडा : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन अरेस्ट

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

भूपेन्द्र चौधरी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

GREATER NOIDA NEWS : WhatsApp पर लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती है और पंसद या नापंसद किया जाता था। अगर पंसद हो तो पैमेंट होती थी और फिर 'माल' मिल जाता था। जगह को लेकर भी दोनों पक्षों की बीच बात होती थी। दरअसल, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी के होटल में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस को वहां से कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। मौके से एक ग्राहक और दो युवतियों को हिरासत में लिया है।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बीटा-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि थी अंसल गोल्फ लिंक स्थित एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने होटल में छापा मार दिया। मौके से पुलिस ने शोएब नामक एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के कमरे में दो लड़कियां भी मौजूद थीं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी शोएब ने दोनों लड़कियों को बुक करके देह व्यापार के लिए अपने पास बुलाया था। सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिए ग्राहकों से संपर्क साधा जाता था। सौदा तय होने पर रुपयों का लेन-देन किया जाता था। अब पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य गिरोह की तलाश में जुटी है। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कब से गैंग एक्टिव था और इसमें कितनी और लोग शामिल है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT