आगरा : पुलिस की बड़ी लापहरवाही आई सामने! क्या अब यूपी सरकार लेगी फिरोजाबाद के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन ?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

BLOGGER RITIKA MURDER CASE : आगरा में ब्लॉगर रितिका सिंह की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो रितिका की जान बच सकती थी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि रितिका की एक चिट्ठी सामने आई है। ब्लॉगर रितिका सिंह की वह चिट्ठी सामने आई है, जिसमें उसने अपनी हत्या होने का अंदेशा जताया था। ब्लॉगर रितिका सिंह ने एसएसपी फिरोजाबाद के नाम 28 मार्च को शिकायत दी थी। इसमें उसने चार नामजद के साथ दो अज्ञातों पर अपनी हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन लापरवाही देखिए कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रितिका की मौत हो गई थी।

ब्लॉगर रितिका की हैंड राइटिंग में लिखा शिकायती पत्र सामने आया है। रितिका सिंह ने आकाश गौतम, अनिल धर, सत्यम धर, दीपाली अग्रवाल समेत दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायती पत्र में रितिका सिंह ने अपने साथ अप्रिय घटना होने की स्थिति में शिकायती पत्र को अंतिम बयान मनाने के लिए लिखा था, लेकिन आलम देखिए कि पुलिस के इसे दूसरी आम शिकायतें मान कर कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

कैसे हुई थी रितिका की हत्या ?

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के ओम श्री प्लेटिनियम अपार्टमेंट में 24 जून को चौथी मंजिल से नीचे फेंककर ब्लॉगर रितिका की हत्या की गई थी। हत्या में पति आकाश गौतम, उसके साथ आई काजल और उसकी सहेली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT