Agra: खुदकुशी के आकंड़े इतना क्यों डरा रहे हैं!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Agra Suicide Case: यूपी के आगरा में पति-पत्नी ने जिस तरह से फांसी लगाई, उससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक आकंड़े के मुताबिक, 2020 की तुलना में 2021 में आत्महत्या करने वालों की संख्या में 7% बढ़ी है। पिछले साल देशभर में 1.64 लाख से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली। हर दिन औसतन 450 लोगों ने खुद की जान ली है।

क्या थी घटना ?

ADVERTISEMENT

ये घटना आगरा से करीब 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी इलाके के गिलोय गांव में हुई। यहां 54 साल का किसान मान सिंह उर्फ कलुआ और उसकी 50 साल की पत्नी संता देवी ने खुदकुशी की कोशिश की, जिसमें उसके पति की मौत हो गई। अपने घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में पेड़ की डाल से रस्सी बांधी। उसका फंदा बनाकर लटक गए। पति तो फंदे से लटका रह गया, जबकि भारी वजन से पत्नी के गले में लगी रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गई।

इस घटना ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक साल में कितने लोग सुसाइड करते है ? देश में हर दिन 450 लोग खुदकुशी कर रहे हैं। ये आंकड़ा डरा रहा है। डरा इसलिए रहा है, क्योंकि इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। साल 2017 से लेकर 2021 तक के आकंड़ों पर नजर डाले तो पता चलेगा कि खुदकुशी के केसों में करीब 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।

ADVERTISEMENT

NCRB के डाटा के मुताबिक, 2021 में देशभर में 1.64 लाख से ज्यादा लोगों ने खुद की जान ले ली, वहीं 2020 में 1.53 लाख लोगों ने सुसाइड की थी। ये आंकड़ा 2020 की तुलना में 7.2% ज्यादा है। डाटा के मुताबिक, 2017 से लेकर 2021 तक, आत्महत्या करने वालों की संख्या 26% से ज्यादा बढ़ गई।

ADVERTISEMENT

पारिवारिक समस्याएं और बीमारी (एड्स, कैंसर आदि) से तंग आकर लोग सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं। पिछले साल 33% सुसाइड फैमिली प्रॉब्लम और 19% बीमारी की वजह से हुई हैं। खुदकुशी में महाराष्ट्र नंबर 1 रहा। 18 से 30 साल के 56,543 युवाओं ने आत्महत्या की थी, वहीं, 30 से 45 साल के 52,054 और 45 से 60 साल के 30,163 लोगों ने सुसाइड किया था। 18 साल से कम उम्र के 10,732 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी।

    यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT