Chandrashekhar Guruji murder : किसने की गुरुजी की हत्या ?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Chandrashekhar Guruji murder: कर्नाटक में वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर गुरुजी की हत्या की गुत्थी रहस्य बनी हुई। क्या सिर्फ दो लोग ही इस हत्याकांड में शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया या फिर इसके पीछे कोई है, जिसका मकसद कुछ और था ? पुलिस तमाम एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।वास्तु विशेषज्ञ चंद्रशेखर

कर्नाटक के बागलकोट के थाना विजय नगर में ये घटना हुई। गुरु जी एक होटल में ठहरे हुए थे। उन्हें आरोपियों ने होटल की लाबी में आने को कहा। इसके बाद उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि एक होटल में दो लोग गुरुजी से मिलने के लिए इंतजार में बैठे थे। जब गुरुजी आए तो एक आरोपी ने उनके पैर छुए, आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दूसरा शख्स भी उन पर चाकू से हमला करने लगता है। गुरुजी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

जब तफ्तीश की गई तो पुलिस के हाथ सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज लगी। बाद में पुलिस ने आरोपी मंजूनाथ मारेवाड़ और महांतेश को रामदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इनकी गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस पुख्ता तौर पर हत्या का मकसद नहीं बता रही है।

ADVERTISEMENT

कौन है गुरु जी ?

ADVERTISEMENT

बागलकोट के रहने वाले वास्तु विशेषज्ञ ने एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि बाद में उन्हें मुंबई में एक नौकरी मिल गई, जहां वे बस गए थे। चंद्रशेखर गुरुजी मूलरूप से कर्नाटक के बेलगावी जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह सेना में शामिल होना चाहते थे लेकिन सेलेक्ट नहीं हो पाए। चंद्रशेखर ने बागलकोट से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद मुंबई में एक ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया।

इंजीनियरिंग छोड़ वास्तु व्यवसाय क्यों ?

इसके बाद उन्होंने वहां अपना वास्तु व्यवसाय शुरू किया। इसके बाद वह सिंगापुर में वास्तु की पढ़ाई करने चले गए। दरअसल, उन्होंने ठेकेदारी के रूप से ये अनुभव किया कि लोगों के मकान वास्तु के हिसाब से नहीं बने है, जिसकी वजह से वो तकलीफों में है। इसी वजह से उन्होंने वास्तु की पढ़ाई की।

लोगों के घरों को सुधारते थे, लेकिन आखिर में मिली मौत

डॉ. चंद्रशेखर गुरुजी ने सरल वास्तु नाम से एक चैनल शुरू किया था। चंद्रशेखर से परामर्श के बाद वास्तु में परिवर्तन करके कई लोग समृद्ध हुए। कई निजी चैनलों में भी चंद्रशेखर गुरुजी सलाह देते थे। कुछ समय पहले चंद्रशेखर पर सरल वास्तु के नाम पर वास्तु शास्त्र की वास्तविकता का अवमूल्यन करने का आरोप लगा।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT