मालेगांव विस्फोट मामला : आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर मुंबई की अदालत में पेश
Malegaon blast case: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को मुंबई की अदालत में किया गया पेश Read more crime news on crime tak website
ADVERTISEMENT

Pragya Thakur News : मुंबई, 24 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार को यहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत में पेश हुईं।
ठाकुर एनआईए से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश पी. आर. सित्रे के सामने पेश हुईं। ठाकुर के वकील ने बताया कि अदालत ने सांसद को तलब नहीं किया था, लेकिन वह खुद पेश हुईं क्योंकि वह अपने इलाज के लिए मुंबई में हैं।
भाजपा नेता आखिरी बार इस साल जनवरी में इस मामले में अदालत में पेश हुई थीं। इस मामले में ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मुकदमे का सामना कर रहे हैं। मामले में अब तक कुल आठ गवाह अपने बयान से पलट चुके हैं।
ADVERTISEMENT
उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में बंधे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल ठाकुर के नाम पर पंजीकृत थी, जिसके कारण उन्हें 2008 में गिरफ्तार किया गया था। बंबई उच्च न्यायालय ने ठाकुर को 2017 में जमानत दे दी थी। उन पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
