Jacqueline Fernandez : मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी रेगुलर बेल
Jacqueline Fernandez : मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडीज को पटियाला हाउस कोर्ट बड़ी राहत, कोर्ट ने दी रेगुलर बेल. पहले अंतरिम जमानत मिली थी.
ADVERTISEMENT

Jacqueline Fernandez Bail: जैकलीन फर्नाडीज को अब पटियाला हाउस कोर्ट से रेगुलर जमानत मिल गई. 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये फैसला दिया गया. पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 नवंबर को एक्ट्रेस जैकलीन की अंतरिम जमानत को 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया था. हालांकि, उससे पहले उनकी अंतरिम जमानत 10 नवंबर को ही खत्म हो गई थी. इसके बाद 11 नवंबर को फिर से अंतरिम जमानत की डेट बढ़ाई गई थी. अब उन्हें रेगुलर जमानत मिल गई. इससे जैकलीन को बड़ी राहत मिली है.
बता दें कि ईडी ने इस जमानत का विरोध किया था. ईडी की तरफ से कहा गया था कि जमानत मिलने पर वो सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती है. जबकि ईडी की इस दलील पर जैकलीन के वकील ने कोर्ट में कहा था कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रहीं हैं. विदेश जाने की बात भी पूरी तरह से निराधार है. वकील ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस खुद ही कोर्ट में सरेंडर किया था तब कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी.
ADVERTISEMENT
